---Advertisement---

क्या चीट डे को फॉलो करते हैं Guru Randhawa, सुकेश विवाद पर नोरा फतेही को ‘क्वीन’ कहने वाले सिंगर से जानें शॉकिंग फिटनेस टिप्स

Guru Randhawa: आखिर नोरा फतेही के दोस्त और सिंगर क्या खाते हैं और वर्कआउट के साथ-साथ चीट डे को लेकर क्या राय रखते हैं। इस बारे में खुद बताते हुए नजर आए। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है जो आपको भी हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Guru Randhawa
Follow Us
---Advertisement---

Guru Randhawa: 34 साल के सिंगर जो अपने हर गाने से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और लोग उन्हें किस कदर पसंद करते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुरु रंधावा की जो 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और फिलहाल नोरा फतेही मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सबके बीच क्या आपको पता है कि 34 साल के गुरु रंधावा आखिर किस तरह से खुद को फिट रखते हैं। उनकी फिटनेस सीक्रेट में क्या-क्या शामिल है जो जाहिर तौर पर उनके फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। आइए जानते हैं आखिर फिटनेस को लेकर उन्होंने क्या कहा था।

Guru Randhawa किस तरह करते हैं सुबह की शुरुआत

पिंकविला के साथ बातचीत में गुरु रंधावा ने अपनी फिटनेस के बारे में जिक्र करते हुए दिखे। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन वह उनके फैंस को इंस्पायर कर सकता है। सिंगर की माने तो सुबह की शुरुआत वह दो गिलास पानी में नींबू के रस के साथ करते हैं।

क्या है गुरु रंधावा का ब्रेकफास्ट और लंच सीक्रेट

इसके साथ ही 34 वर्षीय गुरु रंधावा का कहना है कि वह ब्रेकफास्ट में गाजर और सेब के जूस को मिक्स करके पीते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें कॉर्नफ्लेक्स पसंद है। लंच में उन्हें जो भी मिल जाता है वह खा लेते हैं। सिंगर के मुताबिक उन्हें दाल चावल खाना काफी पसंद है जिसे वह हर दिन खाते हैं।

डिनर को लेकर क्या है सिंगर का राज

इसके अलावा सिंगर ने कहा था कि उन्होंने डिनर की टाइमिंग में बदलाव किया है और 7:30 से पहले वह रात का खाना खा लेते हैं। उनके मुताबिक यह बहुत ज्यादा प्रभावी तरीका है अगर आप फिट रहना चाहते हैं।

स्लिप रुटिन को लेकर सिंगर ने किया खुलासा

अगर फिटनेस की बात करें तो आपका स्लिप पैटर्न भी इस पर काफी ज्यादा निर्भर करता है। ऐसे में सिंगर का कहना है कि शूटिंग पर डिपेंड करता है कि वह कब सोते हैं और कब जगते हैं लेकिन वह उस खास समय पर 9:30 से 6:30 के बीच सोना पसंद करते हैं।

वर्कआउट और चीट डे को लेकर क्या कहते हैं गुरु रंधावा

इसके अलावा गुरु रंधावा को कार्डियो करना पसंद है लेकिन वर्कआउट टाइमिंग को लेकर उनका मानना है कि जब भी समय मिल जाए वह वर्कआउट करते है। चीट डे को लेकर गुरु रंधावा का कहना है कि अगर आप कुछ हासिल करने के लिए डाइट कर रहे हैं तो आपको यह नहीं करना चाहिए लेकिन अगर आप शौकिया कर रहे हैं तो आप जो करना चाहे कर सकते हैं

क्या है नोरा फतेही और गुरु रंधावा का लेटेस्ट विवाद

बता दे की हाल ही में गुरु रंधावा काफी सुर्खियों में आए थे। दरअसल नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुकेश चंद्रशेखर मामले की वजह से उन्हें काफी सदमा लगा था और वह मानसिक तौर पर ट्रॉमा में चली गई थी क्योंकि लोगों ने उनके साथ बहुत गलत किया। हालांकि बाद में सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से कथित तौर पर एक लेटर वायरल हुआ जिसमें वह यह कहते हुए नजर आए हैं कि जैकलीन फर्नांडिस को छोड़ने के लिए नोरा फतेही उनसे जिद करती थी। वहीं इस सबके बीच लगातार ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा ने डांसिंग दिवा को सपोर्ट करते हुए कहा कि उनसे क्वीन का टैग कोई नहीं ले सकता।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026