---Advertisement---

Guru Randhawa: रांची में आयोजित कार्यक्रम में मचा हंगामा, युवती ने करवाई छेड़खानी की शिकायत दर्ज

Guru Randhawa: रांची के कांके रेज़ॉर्ट में बीते दिन शनिवार को गुरु रंधावा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांके रेज़ॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी गहमागहमी देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद आयोजक ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट और कांके रेज़ॉर्ट के स्टाफ के बीच जमकर हाथापाई हुई यहां ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2023 4:12 अपराह्न

Guru Randhawa
Follow Us
---Advertisement---

Guru Randhawa: रांची के कांके रेज़ॉर्ट में बीते दिन शनिवार को गुरु रंधावा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांके रेज़ॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी गहमागहमी देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद आयोजक ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट और कांके रेज़ॉर्ट के स्टाफ के बीच जमकर हाथापाई हुई यहां तक कि मामला पुलिस तक पहुंच गई है। इस कार्यक्रम से तीन शिकायत दर्ज कराई गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली। इतना ही नहीं थी शशि प्रिय नाम की एक महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। जी हां आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

महिला ने शिकायत में लगाए कई आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक शशि प्रिय नाम की महिला ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ कार्यक्रम में बाउंसर के द्वारा छेड़खानी की गई है। महिला का कहना है कि “मैंने गुरु रंधावा के कार्यक्रम को देखने के लिए 30 हजार का टिकट खरीदा था। मैंने व्यवस्थापक से एक बोतल पानी की मांग की जिसके बाद उन लोगों ने मेरे साथ काफी बुरा व्यवहार किया। इतना ही नहीं वहां मौजूद बाउंसर ने मुझे बाहर निकालने की भी धमकी दी। इस दौरान मेरे नाबालिग बेटे के साथ भी उन्होंने मारपीट किया मेरे चश्मे को भी तोड़ दिया गया।” इतना ही नहीं महिला का कहना है कि ब्लूस्टोन के व्यवस्थापक ऋषि सिंह ने उनका बाल पीछे से घसीट कर उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की और काफी गालियां भी दे रहे थे। बाद में मुझे और मेरे बेटे को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया।”

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary new song: सपना का Surma गाने में दिखा दिलकश अंदाज, कातिल अदाओं से लोगों को किया घायल

आयोजनकर्ता ने भी दर्ज करवाई शिकायत

बता दें कि कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ब्लूस्टोन आदित्य विक्रम ने भी थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है । उनका कहना है कि जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह रिजॉर्ट से अपना सामान लेकर वापस लेने जा रहे थे तो गार्ड ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इतना ही नहीं उन्होंने गेट को बंद कर दिया। वहीं 30-40 लोग आकर उन पर अचानक हमला कर देते हैं। आदित्य विक्रम ने लिखित शिकायत में कहा, “मारपीट में मैं 2 लोगों की पहचान कर पाया जिसने अमित रंजन उर्फ राहुल सिंह और दूसरा व्यक्ति गुंजन सिंह है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026