---Advertisement---

Hapur News: दरिंदे! बूढ़ों ने मासूम बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, प्राइवेट पार्ट को छुते हुए की गंदी हरकतें

Hapur News: हापुड़ में मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए बूढ़े आदमियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों पर एक्शन ले लिया है। इस घटना को जानने के बाद लोगों को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 28, 2025 12:03 अपराह्न

Hapur News
Follow Us
---Advertisement---

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शर्मनाक घटना घटि हैं। यहां पर दो अधेड़ उम्र के बुजुर्गों ने मासूम बच्चियों के साथ गंदी हरकत की है। झूला झुलाने के बहाने उन्होंने बच्चियों के निजी अंगों को छुआ और किस भी किया है। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्शन ले लिया है। आरोपियों के नाम अय्यूब और इनाम इलाही बताए जा रहे हैं।

बच्चियों के साथ बूढ़े आदमियों ने की अश्लील हरकत

इस सनसनी मचा देने वाली खबर को सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश –जिला हापुड़ में अधेड़ उम्र के 2 लोगों ने 2 मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ की। उन्हें झूला झुलाने के बहाने कार पार्किंग में ले गए।

Watch Post

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1938603978457292998

वहां गोद में बैठाकर उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ, Kiss की। आरोपी अय्यूब और इनाम इलाही पुलिस कस्टडी में हैं।” हिन्दुस्तान में छपि खबर के अनुसार, मासूम बच्चियों के साथ जब ये बूढ़े आदमी अश्लील हरकत कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके साथ ही लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचा दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों में काफी गुस्सा है । उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। बच्चियों की उम्र 5 और 7 साल बताई जा रही है। घटना पर पुलिस अधिकारी मुनीष प्रताप सिंह का भी बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच चल रही है।

Hapur News देख यूजर्स को आया गुस्सा

जैसे ही इस खबर की जानकारी यूजर्स को हुई वैसे ही उनका गुस्सा फूट पड़ा। दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर एक यूजर लिखता है, ‘इन दोनों को फांसी पर लटका दो’। दूसरा लिखता है, ‘इनकी गिरफ्तारी जहां से हो वहीं से जूते मारते हुए,थाने तक ले जाना चाहिए और थाने से जेल तक भी जूतियाना चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘ऐसे कीड़ों को लटका देना चाहिए बीच चौराहे।’ इस तरह यूजर्स को इस घटना पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026