---Advertisement---

तलाक के बाद Hardik Pandya और Natasa Stankovic के बेटे की क्यूट झलक वायरल, पिता के बिना ये क्या कर रहे अगस्त्य?

Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक संग तलाक की घोषणा के बाद सर्बिया लौटी नताशा बेटे के साथ करती दिखी एंजॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आई लाइमलाइट में, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2024 6:08 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya and Natasa Stankovic: लंबे समय से हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक के बीच तलाक की खबरें लगातार चर्चा में रही। बीते दिन क्रिकेटर ऑफिशल स्टेटमेंट के जरिए इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि वे और नताशा अब अलग हो चुके हैं। वहीं इस सबके बीच क्रिकेटर की एक्स वाइफ अपने घर सर्बिया वापस लौट चुकी है जहां से वह कई झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाती हुई नजर आई। इस सब के बीच हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य का एक वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पिता के बिना नजर आए। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

क्यूट वीडियो में देखें अगस्त्य को

तलाक की ऑफिशल अनाउंसमेंट से पहले नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया रवाना हो गई थी। वहीं इस सब के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि अगस्त्य पेड़ों के बीच से अपने बॉल को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं और फिर वह अपनी मां नताशा के पास आते हैं। जहां नताशा उनसे पूछती है कि क्या आपको चोट भी लगी। यह वीडियो वाकई काफी क्यूट है और फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि नताशा और हार्दिक एक साथ मिलकर अपने बेटे की परवरिश करेंगे।

हार्दिक ने की घोषणा

हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ एक ऑफिशल अनाउंसमेंट के साथ फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नताशा और मैं 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ लगा दिया लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल था हमने साथ में खुशी के पल बिताए एक दूसरे का सम्मान का ख्याल रखा। एक साथ एंजॉय किया और एक फैमिली के तौर पर आगे बढे। हम अगस्त्य को पाकर खुशकिस्मत हैं वह हमारी जिंदगी का आधार बना रहेगा। हम दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले। उम्मीद है कि हमें इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी के साथ-साथ सपोर्ट मिलेगा।

तीन बार शादी के बंधन में बंधे थे हार्दिक- नताशा

गौरतलब है कि आनन-फानन में हार्दिक पांड्या और नताशा की ड्रिमी सगाई हुई थी और फिर कोविड के दौरान दोनों परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। जुलाई 2020 में अगस्त्य का जन्म हुआ था। वहीं एक बार फिर 2023 में उनकी शादी धूमधाम से हुई जहां वे हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से एक दूसरे के हुए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026