---Advertisement---

Haryanvi dance video: ‘चालू मटक मटक’ गाने पर मुस्कान बेबी ने बरपाया कहर, अदाएं और एक्सप्रेशन से छुड़ा दिए छक्के

Haryanvi dance video: पिछले कुछ समय से हरियाणवी इंडस्ट्री लगातार फैंस के बीच काफी एक्टिव है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। वहीं जब हरियाणवी इंडस्ट्री की बात होती है तो सपना चौधरी का नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है लेकिन अगर सपना को छोड़ दें तो एक हरियाणवी डांसर ऐसी है जो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2023 4:15 अपराह्न

muskan baby
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi dance video: पिछले कुछ समय से हरियाणवी इंडस्ट्री लगातार फैंस के बीच काफी एक्टिव है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। वहीं जब हरियाणवी इंडस्ट्री की बात होती है तो सपना चौधरी का नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है लेकिन अगर सपना को छोड़ दें तो एक हरियाणवी डांसर ऐसी है जो उन्हें टक्कर देती नजर आती हैं। हम बात कर रहे हैं मुस्कान बेबी की। मुस्कान बेबी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह अपने ठुमके के दम पर एक अलग छाप छोड़ चुकी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘चालू मटक मटक’ गाने पर ठुमके लगा रही हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

अदाओं से रिझाती नजर आई मुस्कान बेबी

मुस्कान बेबी के इस वीडियो की शुरुआत होती है स्टेज पर लहंगे चोली में वह बैठी हुई हैं। इस दौरान अपने एक्सप्रेशन से लोगों के दिलों पर छुरियां चला रही हैं। वहीं मुस्कान कलरफुल लहंगे चोली में बला की खूबसूरत नजर आती हैं और अपने कमरतोड़ डांस से लोगों को बेहोश कर रही हैं। उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन किसी के भी दिल को छलनी करने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। मुस्कान अपनी अदाओं से ‘चालू मटक मटक’ गाने में छाप छोड़ने में कामयाब हुई है।

यहां देखें Video:-

अब तक मिले हैं मुस्कान के गाने को इतने व्यूज

‘चालू मटक मटक’ गाने की बात करें तो इसे विकास गाना बजाना यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 28 अक्टूबर 2022 को जारी इस गाने को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में मुस्कान जयवीर राठी के ऑपोजिट नजर आ रही हैं। इस गाने को माही पंचाल ने अपनी आवाज दी है वहीं गाने के लिरिक्स बादल पंवर के हैं तो म्यूजिक सन्नू दोई ने दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026