---Advertisement---

क्या Nia Sharma को होने लगी है Urfi Javed से जलन? तंज कसते हुए कहा ‘तभी तो दूसरे…’

Nia Sharma में अपने एक रीसेंट इंटरव्यू में कई बड़ी बाते कही हैं, जिनसे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह Urfi Javed को तंज कस रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 30, 2024 5:55 अपराह्न | Updated: मई 30, 2024 6:37 अपराह्न

Nia Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Nia Sharma: अगर बात की जाए ट्रोलिंग की तो, आज कल अपनी स्टाइलिंग और बोल्डनेस के चलते उर्फी जावेद (Urfi Javed) हर किसी के निशाने पर बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की स्टाइलिंग और कपड़े इतने अतरंगी होते हैं जो लोगों को खासा पसंद नहीं आते। लेकिन, फिर भी उर्फी का नशा हर किसी के सिर पर सवार रहता है। अपनी इसी अजीबो गरीब क्लोदिंग के चलते उर्फी आज सोशल मीडिया का चमचमाता सितारा बन गई हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस (Nia Sharma) के एक रीसेंट इंटरव्यू से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उर्फी जावेद से जल रही हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

क्या Nia Sharma ने कसा उर्फी पर तंज?

उर्फी जावेद की तरह निया शर्मा भी उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो आए दिन अपनी स्टाइलिंग और कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ जाती हैं। इसी बीच जब एक्ट्रेस से filmygyan द्वारा यह सवाल पूछा गया कि आप क्लोदिंग को लेकर बड़ी ट्रोल होती हैं इसके जवाब में निया ने कहा “तभी तो दूसरे लोग आ गए न और लोगों ने टेकओवर कर लिया है क्योंकि मैंने बैकस्टेप ले लिया न”। एक्ट्रेस के इस जवाब से यह साफ हो रहा है कि वह उन एक्ट्रेस पर निशाना साध रही हैं जो आज कल काफी ज्यादा ट्रोल होते हैं और उनकी में से एक हैं उर्फी।

ट्रोलर्स को भी दिया मुंह तोड़ जवाब

अपने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने आगे बढ़ते हुए कहा “मुझे तैयार होना पसंद है यहां बात खत्म हो जाती है और फिर मुझे फर्क नहीं पड़ता कि, किसकी चाची क्या बोलती हैं, मेरी मामी क्या बोलती हैं, या मेरे बाहर निकलने पर मेरे चार दोस्त क्या बोलेंगे। अगर मैं इन सभी चीजों पर ध्यान देने लगी न तो मैं कपड़े कभी पहन ही नहीं पाउंगी।

इस शो में नजर आएंगी निया

इसी के साथ आपको बता दें, निया शर्मा कलर्स टीवी के अपकमिंग शो सुहागन चुड़ैल में नजर आने वाली हैं। अपने इस सीरियल में एक्ट्रेस एक हसीन चुड़ैल बनी नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026