---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show में रणवीर इलाहाबादिया को देख मुंह घुमाकर भागे समय रैना, जानिए कब मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल बोनस

The Great Indian Kapil Show: आखिरकार वह समय आ ही गया जब रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को एक साथ देखा जा सकता है और इसकी घोषणा नेटफ्लिक्स ने कर दी है। आइए जानते हैं मस्तीवर्स की दुनिया में कब सामने सामने आएंगे पॉपुलर यूट्यूबर जो रहे हैं विवाद में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2026 2:11 अपराह्न | Updated: मई 1, 2026 11:42 पूर्वाह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: बीते साल सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी में रहे रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की मुलाकात होने वाली है। जी हां, दोनों आमने-सामने आएंगे और उनके साथ दिखेंगे कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के आने वाले एपिसोड में हंगामा फुल ऑन देखने को मिलने वाला है जिसका वीडियो खुद नेटफ्लिक्स ने जारी किया है। जहां वीडियो देख साइंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी क्योंकि अपने पार्टनर का इंतजार कर रहे समय को तगड़ा झटका तब लगता है जब उन्हें पता चलता है कि वह कोई और नहीं बल्कि रणवीर ही हैं।

The Great Indian Kapil Show में रणवीर इलाहाबादिया की एंट्री देख समय रैना ने किया इस तरह रिएक्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आखिरकार बता दिया कि अब आप इसे कब स्ट्रीम कर सकते हैं। जहां वीडियो में लिखा गया कि “वर्ल्ड लाफटर डे पर लाफ्टर का डबल डोज समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया मस्तीवर्स में।” जहां समय रैना यह कहते हुए नजर आते हैं कि दोस्तों मैं फाइनली आ रहा हूं मेरे फेवरेट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकिन मुझे नहीं बताया गया है कि मेरे साथ कौन गेस्ट होगा। उन्होंने कहा था कि अभी बताएंगे इसके बाद खुशी से नाचते हुए रणवीर इलाहाबादिया की एंट्री होती है और उन्हें देखते ही समय रैना वहां से फरार हो जाते हैं।

आखिर कब देख पाएंगे द ग्रेट इंडियन का यह स्पेशल एपिसोड

इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में फुल ऑन धमाका देखने को मिलने वाला है। गौरतलब कि बीते दिन इसकी घोषणा करते हुए लीड्स की झलक दिखाते हुए नेटफ्लिक्स ने कहा था कि, “वर्ल्ड लाफटर डे स्पेशल एपिसोड 2 मई को स्ट्रीम किया जाएगा जहां कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर नजर आने हैं जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “मस्ती की कमी खल रही है हमें भी।”

ऐसे में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को कपिल शर्मा के शो में मस्ती के साथ-साथ नोकझोंक और धमाका करते हुए देखना दिलचस्प हो सकता है। इंडियाज गोट लेटेंट विवाद के बाद समय स्टिल अलाइव शो में रणवीर पर टिप्पणी के बाद दोनों काफी का विवाद सुर्खियों में रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026