---Advertisement---

Heart of Stone: हाथ में पिस्टल लेकर छाई Alia Bhatt, हॉलीवुड में दमदार एंट्री देख लोग हुए एक्साइटेड

Heart of Stone: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस ने अपने दम पर एक अलग छवि बनाई है। वहीं बॉलीवुड के बाद आलिया को बहुत जल्द हॉलीवुड में उनके फैंस देख सकते हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2023 12:05 अपराह्न | Updated: जून 19, 2023 1:02 अपराह्न

Heart of Stone
Follow Us
---Advertisement---

Heart of Stone: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस ने अपने दम पर एक अलग छवि बनाई है। वहीं बॉलीवुड के बाद आलिया को बहुत जल्द हॉलीवुड में उनके फैंस देख सकते हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी छाप छोड़ने में वह कामयाब हुई है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अलावा गैल गैडोट और जेनी डॉर्नन जी नजर आ रहे हैं ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है टेलर में खास

ट्रेलर में दिखा आलिया का अलग अंदाज

आलिया भट्ट ने इस ट्रेलर को खुद ही जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आलिया ने एक विलेन का किरदार निभा रही है। ट्रेलर में वह हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक कर चुकी वहीं गैल गैडोट एक सीक्रेट एजेंट के रूप में नजर आ रही हैं। ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और कहने दो राय नहीं है कि आलिया लोगों के दिलों में छाप छोड़ने में कामयाब हुई है। एक्ट्रेस अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बनाना जानती है और इस फिल्म के जरिए लोगों के बीच छाई हुई हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: ‘बिहारी बाला’ के अंदाज से लेकर पूजा भट्ट की एंट्री को देख चौंके फैंस, प्रीमियर पर ये रहा सबसे खास

आलिया ने कहीं ये बात

इस फिल्म के ट्रेलर में कहा गया “आप जानते हैं कि आपको किस चीज के लिए साइन अप किया है। कोई दोस्त नहीं, कोई रिश्ता नहीं। हम क्या करते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है।जब सरकारें विफल होती हैं, तो केवल चार्टर ही बचता है।” ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “हार्ट ऑफ स्टोन, 11 अगस्त @netflix @netflixindia।” ट्रेलर देखने के बाद लोग आलिया की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज हो रही है आलिया की फिल्म

बता दें कि अपनी इस फिल्म के लिए आलिया काफी एक्साइटेड हैं और इसकी तारीफ वह कई दफा करती चुकी है। यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब हॉलीवुड की इस फिल्म में वह अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को इसमें देख सकेंगे। खास बात यह है कि आप इसे नेटफ्लिक्स पर घर बैठे इंजॉय कर सकते हैं। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया अगली बार रणवीर सिंह के ऑपोजिट ‘रॉकी और रानी की प्रेमकहानी’ में नजर आने वाली है।

यहां देखें ट्रेलर:-

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026