---Advertisement---

The Kapil Sharma Show में Heeramandi की हसीनाओं ने जमाया माहौल, शादी न होने पर उड़ी Sonakshi Sinha की खिल्लियां

The Kapil Sharma Show में अब OTT पर धमाल मचाने वाली Heeramandi की पूरी कास्ट पहुंच गई है। चलिए जानते हैं Sonakshi Sinha ने अपनी शादी पर किस तरह रिएक्ट किया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 8, 2024 6:32 अपराह्न

The Kapil Sharma Show
Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: OTT पर अपना जलवा दिखाने के बाद संजय लीला भंसाली की शानदार वेब सीरीज और उसके सभी एक्टर्स का नशा फैंस के दलों दिमाग पर चढ़ा हुआ है। सीरीज के दमदार कंसेप्ट के चलते हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है इसी बीच हीरामंडी (Heeramandi) की पूरी कास्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंच गई है और खूब मस्ती करती नजर आईं। चलिए एक नजर डालते हैं।

The Kapil Sharma Show में पहुंची हीरामंडी की कास्ट

अगर आप भी कपिल शर्मा शो के फैन हैं तो आपको यह पता ही होगा कि, उनके शो की शुरुआत हर बार काफी यूनिक और इंट्रेस्टिंग रहती है और इस बार भी कुछ ऐसा है हुआ। जैसे ही हीरामंडी ही कास्ट शो में पहुंची वहां के पानी पूरी का स्टॉल लगा हुआ था और जहां पानी पूरी हो वहा लड़कियां न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। जिससे हीरामंडी की सभी एक्ट्रेस वहां पहुंच गई और खूब एंजॉय करती नजर आईं।

कास्ट को मिला एंटरटेनमेंट का डबल डोज

यहीं आपको बता दें, हर बार की तरह अपने शो में आई हीरामंडी को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए सुनील ग्रोवर ने गुत्थी तो, कृष्ण अभिषेक ने एक लेडी पायलेट का किरदार निभाया है। वीडियो में एक्ट्रेस की हंसी को देख यह साफ हो रहा है कि, वह उनकी एक्टिंग को कितना एंजॉय कर रही हैं।

उड़ी Sonakshi Sinha की खिल्लियां

इसी बीच वीडियो में दिखाया गया कि, हर बार की तरह कपिल सबसे अपने सवाल जवाब कर रहे हैं और उसी में जब वह सोनाक्षी की टांग खीचते हुए यह कहते हैं “आलिया ने शादी की, कियारा ने शादी की ” उसे सुन सोनाक्षी कहती दिखीं “जले पर नमक छिड़क रहे हो न, वो जानता है मुझे कितने जोर से शादी करनी है। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट को सुन हर कोई उनपर हंसने लगा और उनकी शादी न होने के चलते उनकी खिल्लियां उड़ाता नजर आया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026