---Advertisement---

क्या Karan Deol की शादी में हिस्सा लेंगी Hema Malini, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

Hema Malini: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के घर बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। जी हां 18 जून को सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्या संग सात फेरे लेने के लिए तैयार है। देओल परिवार में खुशियों की लहर है और शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। हालांकि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 2:25 अपराह्न

Hema Malini
Follow Us
---Advertisement---

Hema Malini: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के घर बहुत जल्द शहनाई बजने वाली है। जी हां 18 जून को सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्या संग सात फेरे लेने के लिए तैयार है। देओल परिवार में खुशियों की लहर है और शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। हालांकि इस शादी के बीच एक सवाल काफी चर्चा में है कि क्या करण की शादी में उनकी दादी हेमा मालिनी नजर आएंगी। रोका सेरेमनी की बात करें तो इस फंक्शन से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी गायब नजर आए थे। वहीं अब एक रिपोर्ट की माने तो इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर करण की शादी में हेमा शिरकत करती नजर आएंगी या नहीं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी सच्चाई।

आखिर क्यों दूर रहना चाहती है हेमा

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हेमा मालिनी सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में शिरकत नहीं करेंगी। उन्हें रोका सेरेमनी में भी नहीं देखा गया था और अब कहा जा रहा है कि वह शादी फंक्शन में भी नहीं नज़र आएंगी। दरअसल शादी के बाद से ही हेमा धर्मेंद्र के पहले परिवार यानी प्रकाश कौर और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल से दूरी बनाती हुई नजर आई हैं। ऐसे में वह इस फैमिली फंक्शन से दूर ही रहेंगी।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

शादी में शामिल होंगी हेमा की बेटियां

बताया जा रहा है कि अगर इस शादी की बात करें तो फंक्शन में धर्मेंद्र नजर आ सकते हैं। उन्होंने इस बारे में कहा था कि वह शादी में शामिल होंगे। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि हेमा मालिनी की दोनों बेटी ईशा देओल और आयशा देओल इस फंक्शन को एंजॉय करती हुई दिखेंगी। हालांकि हेमा मालिनी अभी भी प्रकाश कौर और उनके परिवार को स्पेस देना चाहती हैं और इसलिए वह इस शादी में नहीं दिखेंगी।

शादी के बाद प्रकाश से नहीं मिली हेमा

अगर रिपोर्ट की माने तो हेमा मालिनी प्रकाश कौर से धर्मेंद्र संग शादी से पहले एक-दो बार मिल चुकी हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने उनसे दूरी बना कर रखी है। हेमा मालिनी का कहना है कि वह प्रकाश कौर और उनकी फैमिली को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती है। एक्ट्रेस ने खुद प्रकाश कौर और अपने रिश्ते को लेकर अपनी किताब में बात करती हुई नजर आई थी। गौरतलब है कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है और प्रकाश कौर पहली। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को दो बेटे हैं सनी देओल और बॉबी देओल। वहीं हेमा मालिनी की दो बेटी है ईशा देओल और आयशा देओल।

यह होगी करण की दुल्हनिया

वहीं अगर करण देओल की बात करें तो सनी देओल के बड़े बेटे हैं और वह द्रिशा आचार्या संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 18 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों एक- दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है और सोशल मीडिया बकरी वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026