---Advertisement---

महंगी कार और हवाई जहाज को छोड़ मेट्रो-ऑटो में सफर का लुत्फ उठाती नजर आईं Hema Malini, देखने वाले हो रहे दंग

Hema Malini: हेमा मालिनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाने के अलावा राजनीति में भी दमखम दिखा चुकी हैं। यह बात सच है कि वह एक आलीशान जिंदगी जीती हैं लेकिन हाल ही में वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नजर आई। इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2023 2:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hema Malini: हेमा मालिनी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। किसी समय में कई हिट फिल्मों को देने वाली हेमा को आज भी दुनिया दीवानों की तरह चाहती है। एक्ट्रेस भी फैंस को इम्प्रेस करने का मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच हेमा मालिनी ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। वह एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाली हेमा मालिनी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करती नजर आई। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। हेमा ने खुद इस सफर को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी बयां की है और इसकी झलक भी दिखाई है।

सफर को हेमा ने बताया शानदार

हेमा ने सोशल मीडिया के जरिए इस सफर को सुहाना बताते हुए लोगों से खास अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मुझे आप सभी के साथ अपना अनूठा, अद्भुत अनुभव साझा करना चाहिए। कार से दहिसर पहुंचने के लिए 2 घंटे का सफर तय किया, इतना थका देने वाला! पूर्व संध्या पर मैंने मेट्रो में सफर करने का फैसला किया, और सच में! यह कितना आनंददायक था! यह सच है जब ये बन रही थी, तो काफी परेशानी हो रही थी लेकिन बनने के बाद बिल्कुल तेज, साफ और आधे घंटे में जुहू पहुंच गयी।

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

वीडियो में सेल्फी क्लिक करवाती नजर आई हेमा

मेट्रो के अपने अनुभव के बाद मैंने डीएन नगर से जुहू तक ऑटो से जाने का फैसला किया और वह भी पूरा हो गया। मैं जब घर पर ऑटो से उतरी तो गार्ड्स को अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हुआ! सब सब में, मेरे लिए एक अद्भुत, सुखद अनुभव! जनता के साथ मेट्रो में।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर लोग हेमा मालिनी के साथ सेल्फी क्लिक करवा रहे हैं।

जब ऑटो से घर पहुंची हेमा

हेमा मालिनी ने एक और वीडियो को शेयर कर कहा, “यह वह वीडियो है जिसे मैंने ऑटो के अंदर से शूट किया है।” बता दें कि हेमा मालिनी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस मथुरा सीट पर साल 2014 में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल किया। 2019 में हेमा ने मथुरा सीट से एक बार फिर जीतकर यह साबित कर चुकी है कि राजनीति में भी वह महारथ हासिल कर चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026