---Advertisement---

क्या Hina Khan के साथ सब ठीक है? Bhool Bhulaiyya 3 एक्टर Kartik Aryan के सामने लड़खड़ाईं एक्ट्रेस, फैन्स दे रहे प्रतिक्रिया

Hina Khan: हिना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं कि आखिर कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को क्या हुआ। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिछले लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) को लेकर लगातार चर्चा में है। इस बीमारी से वह जिस तरह से लड़ रही है उसे देख फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्हाल फैशन शो में रैंप वॉक करने की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जहां हिना खान कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से मिलती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए और लोगों का कहना है कि क्या कैंसर पीड़ित उनकी चहेती एक्ट्रेस ठीक है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से परेशान हुए हिना के फैंस।

Hina Khan के फैंस क्यों हुए परेशान

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि हिना खान स्टेज पर मौजूद कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए आगे आती है। इस दौरान कार्तिक से गले मिलने के समय वह बैलेंस खो देती है जिसके बाद एक्टर उन्हें सहारा देते हैं। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन के इस जेंटलमैन बिहेवियर को देखने के बाद फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो दूसरी तरफ हिना खान की हिम्मत की भी दात देते हुए नजर आए। इस सब के बीच अगर फैंस की बात करें तो सोशल मीडिया पर वे परेशान हैं।

Hina Khan पर प्यार लुटा रहे लोग

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान हिना खान को हिम्मत दे ताकि वह जल्द से जल्द रिकवर हो सके। एक ने कहा हिना खान वाकई काफी स्ट्रॉन्ग है तो एक ने लिखा हिना फाइटर है। यूजर्स हिना खान को हिम्मत और प्यार दे रहे है। फिलहाल इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026