---Advertisement---

कैंसर को मात देने की तैयारियों में लगी हैं Hina Khan, एक्ट्रेस की हिम्मत देख यूजर बोला “सैल्यूट मैम…

Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रीसेंट वीडियो शेयर की है, जिसमें वह कैंसर को मात देने की तैयारी करती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 20, 2024 5:36 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई न कोई रीसेंट तस्वीर या वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। यहीं इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक रीसेंट वीडियो शेयर की और जिसमें वह कैंसर को मात देने की तैयारियां करती नजर आ रही हैं। चलिए उनकी इस वीडियो पर गौर करते हैं और जानते हैं कैसे।

कैंसर को मात देने की तैयारियों में लगी हैं Hina Khan

हाल में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रीसेंट वीडियो शेयर किया है जिसमें, वह अपने जिम ट्रेनर के साथ वर्क आउट करती और कैंसर को मात देने की कोशिश में लग रही हैं। बता दें एक्ट्रेस अपनी इस बीमारी में भी वर्क आउट इसलिए कर रही हैं, जिससे उनकी बॉडी एक्टिव रहे और वह कैंसर से जल्द ठीक हो सकें।

यही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी इस वीडियो के नीचे कैप्शन लिखा “क्या इसे जीतना होगा, एक समय में एक कदम.. वही कर रही हूं जो मैंने खुद से वादा किया था.. हां.. जैसा कि मैंने कहा था कि तुम अच्छे दिन ढूंढ सकती हो, भले ही वो कम हो..इस सफर को इस लिए याद किया जाना चाहिए कि मैंने इसे कैसे पूरा किया..किसी और के लिए नहीं..
मुझे यह ताकत देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया.. मैं आपसे हमेशा मेरा साथ देने और मुझे ठीक करने के लिए दुआ कर रही हूं।”

वीडियो देख हिना के हिम्मत की दाद देने लगे यूजर्स

जैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस को वॉरियर की तरह लड़ते और उन्हें हिम्मत से काम लेते देखा वह सभी उनकी तारीफें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “सैल्यूट मैम इतना हिम्मत होना चाहिए जिंदगी में” वहीं दूसरे ने लिखा “हिना आप एक सच्ची फाइटर हो, ऐसे ही चलती रहो आप जरुर जीतोगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026