---Advertisement---

Holi 2025: Kriti Sanon से लेकर ये स्टार्स तक रंग को देख हो जाते हैं नौ दो ग्यारह, एक तो कर लेते हैं खुद को घर में लॉक

Holi 2025: होली के दिन ये 5 सेलेब्स रंग से परहेज करते हैं और इससे खास दूरी बनाकर रखते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है कौन है लिस्ट में शामिल जिन्हें रंगों के त्यौहार से नहीं है प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 11, 2025 2:54 अपराह्न

Holi 2025
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2025: होली 2025 के त्यौहार का खुमार अलग ही लोगों पर देखने को मिलता है लेकिन कुछ लोगों के लिए रंगों से दूर रहना पसंद होता है। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स में भी कई नाम ऐसे हैं जो Holi खेलना काफी पसंद करते हैं लेकिन कई स्टार्स को रंग से ऐतराज है। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शुमार है जो इस दिन रंगों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। हर स्टार्स की होली को ना पसंद करने की अपनी एक वजह है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन है शामिल।

Ranbir Kapoor की रियल लाइफ में होली से है दूरी

बलम पिचकारी जैसे हिट होली सॉन्ग देने वाले रणबीर कपूर के बारे में क्या आप जानते थे कि उन्हें रंगो से एतराज है। Holi के दिन उन्हें रंग खेलना बिल्कुल भी नहीं पसंद है। वह रियल लाइफ में रंग से दूर रहते हैं और होली पार्टी में शामिल होने से जहां तक हो सकता है वह परहेज करने में भलाई समझते हैं।

परम सुंदरी Kriti Sanon को है रंग से ऐतराज

परम सुंदरी कृति सेनन को होली से कोई प्यार नहीं है और यही वजह है कि इस त्यौहार के मौके पर वह खुद को रंग और उन लोगों से दूर रखती है जो रंग खेलते हैं। कहा जाता है वह बचपन में होली पर रंग खेलना पसंद करती थी लेकिन अब उन्हें यह त्यौहार पसंद नहीं है।

रणवीर सिंह घर में रहते हैं होली पर

होली 2025 से पहले अगर Ranveer Singh की बात करें तो उन्हें रंग खेलना जरा भी पसंद नहीं है। रणवीर सिंह को साफ सफाई पसंद है और उन्हें लगता है की रंग खेलना या एक दूसरे पर कीचड़ या पानी फेंकना गंदगी को बढ़ावा देता है। साफ सफाई से रहने वाले रणवीर सिंह इस दिन पर घर में ही खुद को बंद रखते हैं।

करीना कपूर भी रंग से रहती हैं कोसों दूर

Kareena Kapoor भी रंग से कोसों दूर रहती हैं। कहा जाता है कि पहले वह Holi बहुत ही चाव से खेलती थी लेकिन दादा राज कपूर की मौत के बाद उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया और अब उन्हें रंगो से प्यार नहीं रहा।

टाइगर श्रॉफ को भी है रंगों से ऐतराज

Tiger Shroff को भी रंग से ज्यादा प्यार नहीं है। फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले टाइगर श्रॉफ अपनी स्किन को लेकर काफी पजेसिव है और यही वजह है कि केमिकल से युक्त रंगों से खेलना उन्हें जरा भी पसंद नहीं है। इसके अलावा रंग के जरिए पानी की बर्बादी को लेकर भी वह सजग रहते हैं।

हालांकि कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें रंग खेलना खूब पसंद है लेकिन इन स्टार्स को होली में खास दिलचस्पी नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026