---Advertisement---

मार्केटिंग ट्रिक! क्या मेकर्स के लिए Housefull 5% A और B वर्जन करेगा ‘बैकफायर’? Reddit यूजर के इस पोस्ट को देख Akshay Kumar की फिल्म की हुई छीछालेदर

Housefull 5: हाउसफुल 5 को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए रेडिट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया गया जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान रह जाएंगे। क्या दो वर्जन जारी करना मेकर्स के लिए बैकफायर कर सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2025 5:11 अपराह्न

Housefull 5
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5: हाउसफुल 5 जो 6 जून 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 18 ए लिस्टेड स्टार से भरी हुई यह फिल्म निश्चित तौर पर फैंस के लिए खास होने वाली है लेकिन यह विवादों की भी वजह बनी हुई है। दरअसल इस फिल्म के दो वर्जन को जारी किया जा रहा है जिसका अंत अलग-अलग होने वाला है। वहीं इस सबके बीच अक्षय कुमार की Housefull 5 को लेकर आखिर रेडिट पर यूजर क्या कह रहे हैं कि हाउसफुल ए और बी बनाने की मेकर्स के प्लानिंग बैक फायर कर सकती है। आइए जानते हैं आखिर किस पोस्ट को लेकर Akshay Kumar की फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रोल होने लगी है।

रेडिट यूजर ने अक्षय कुमार की Housefull 5 को लेकर ये क्या कहा

6 जून को रिलीज होने वाली हाउसफुल 5 को लेकर रेडिट पर एक पोस्ट में यूजर ने लिखा, “दोस्तों मुझे Housefull 5 के बारे में थोड़ी जिज्ञासा थी. इसके साथ ही उसने कहा कि क्या हाउसफुल ए और बी बैक फायर कर सकता है।” रेडिट यूजर के मुताबिक म्यूजिक को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है ट्रेलर अच्छा लग रहा है। अक्षय के लिए यह चौथी सबसे बड़ी ओपनर होनी चाहिए लेकिन दो वर्जन को लाना क्या यह समझदारी है। हमने अभिनेताओं को यह कहते हुए देखा है कि कृपया सोशल मीडिया पर दूसरों के लिए सस्पेंस खराब ना करें लेकिन क्या यहां यह सभी के लिए चर्चा का विषय नहीं बन जाएगा।

Akshay Kumar की फिल्म को लेकर क्यों लोग करेंगे खर्च

रेडिट यूजर ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को लेकर कहा कि A देखने जाने वाले लोगों के लिए यह चर्चा का विषय होगा कि आखिर B में कलर कौन था और कुछ ही समय में सस्पेंस खत्म हो जाएगा। मुझे बहुत संदेह है कि लोग दोनों संस्करणों को खरीदेंगे क्योंकि टिकट की कीमतें अधिक है और केवल अंतिम 15 मिनट अलग है। जब आप एक महीने बाद इसे OTT पर देख सकते हैं तो पैसे क्यों खर्च करें।

रेडिट यूजर के पोस्ट को देख Housefull 5 को लेकर क्या कह रहे लोग

वहीं Akshay Kumar की हाउसफुल 5 को लेकर रेडिट पर इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ 15 मिनट का बदलाव देखने के लिए लोग इस ट्विस्ट को जानना नहीं चाहेंगे तो वही एक यूजर ने कहा यह सिर्फ मार्केटिंग है और कुछ नहीं। लोगों के बीच हाइप बनाने के लिए। यूजर्स का कहना है कि शायद Housefull 5 मेकर्स को अपनी कहानी पर भरोसा नहीं है इसलिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

हालांकि अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज को लेकर इंतजार लोग कर रहे हैं क्योंकि इसमें Akshay Kumar के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, जैकलिन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ जैसे कई स्टार्स नज़र आने वाले हैं और Housefull 5 का 2 वर्जन जारी किया जा रहा है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026