---Advertisement---

Housefull 5 Movie Review: Akshay Kumar संग जैकलिन फर्नांडीस की मिस्ट्री कॉमेडी देख कैसी है फैंस की हालत! टिकट लेने से पहले जानिए क्या मिलेगा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट

Housefull 5 Movie Review: कॉमेडी फ्रेंचाइजी की लिस्ट में टॉप पर शुमार हाउसफुल 5 रिलीज के बाद आखिर क्या कारनामा दिखाई रही है। क्या अक्षय कुमार और जैकलिन फर्नांडीस की फिल्म ने जीता दिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 6, 2025 10:53 पूर्वाह्न

Housefull 5 Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Housefull 5 Movie Review: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 वह फ्रेंचाइजी जिसे लेकर लोग पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार 6 जून को रिलीज हो चुकी है। ऐसे में क्या आप भी इस फिल्म को लेकर बेताब थे और इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर हां तो इससे पहले आइए जानते हैं Housefull 5 Movie Review क्या है जो आपको Akshay Kumar Jacqueline Fernandez की फ्रेंचाइजी के लिए और भी एक्साइटेड कर सकता है। जहां कुछ लोगों से इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे औसत बता रहे हैं।

Akshay Kumar से लेकर बाकी स्टार्स की हाउसफुल 5 में एक्टिंग

अक्षय कुमार की एक्टिंग हो या फिर अभिषेक बच्चन का स्क्रीन प्रेजेंस अगर Housefull 5 Movie Review की बात करें तो हर स्टार कास्ट ने इस कॉमेडी फिल्म में अपनी जान डाल दी है। नरगिस फाखरी से लेकर जैकलिन फर्नांडीस तक अपना दम कम दिखा रही है। चंकी पांडे हो या फिर जैकी श्रॉफ काम देर के ही स्क्रीन प्ले में उन्होंने अपना प्रभाव पूरा डाला है। ऐसे में अगर आपको कोई अच्छी कॉमेडी फिल्म देखनी है तो आप इसे देखने जा सकते हैं।

निर्देशन से लेकर म्युजिक तक है हाउसफुल 5 मूवी रिव्यू में ऑन टॉप

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली Akshay Kumar की हाउसफुल 5 निश्चित तौर पर उनकी एक जबरदस्त फ्रेंचाइजी साबित हो सकती है। पहले के सभी पार्ट्स को लोगों से किस कदर प्यार मिला है उसमें कोई शक नहीं है। तभी यह अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। स्टारकास्ट निर्देशन से लेकर हाउसफुल 5 के गाने तक जबरदस्त हैं जो निश्चित तौर पर लोगों को यह देखने के लिए मजबूर कर सकती है।

Housefull 5 Movie Review में क्या कह रहे लोग

Housefull 5 Movie Review की बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं जहां कुछ लोगों का कहना है कि इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा लोगों की भीड़ जमा नहीं हुई। पॉजिटिव रिस्पांस की बात करें तो अक्षय कुमार की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कॉमेडी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे बहुत जबरदस्त बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा हंसते-हंसते दिमाग दर्द कर रहा है कसम से लिखकर ले लो कोई ऐसा नहीं है जिसे पसंद नहीं आएगी। वहीं Akshay Kumar की कॉमेडी स्टाइल की और उनके एक्सप्रेशन से लेकर परफॉर्मेंस तक की लोग तारीफ कर रहे हैं।

आप भी हाउसफुल 5 मूवी रिव्यू को देखने के बाद इस फिल्म को लेकर टिकट बुक कर सकते हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में सोनम बाजवा, जॉनी लीवर, अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडीस, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह 20 से 25 करोड़ की कमाई ओपनिंग दिन पर कर सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026