---Advertisement---

Sana Saeed को हुई बुलिमिया बीमारी कितनी खतरनाक है? जानें लक्षण और बचाव

Sana Saeed : शाहरुख खान की हिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की फेम एक्ट्रेस सना सईद कुछ समय पहले 'बुलिमिया' नाम की बीमारी से पीड़ित थी। एक गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। आज हम आपको इस बीमारी के लक्षण और बचाव बताएंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2026 12:48 अपराह्न

Sana Saeed
Follow Us
---Advertisement---

Sana Saeed : बॉलीवुड एक्ट्रेस सना सईद ने अभी हालहि में खुलासा किया है कि, उन्हें बचपन से ‘बुलिमिया’ नाम की बीमारी थी। उन्हें लगता था कि, अगर वो खाना खाएंगी तो उनकी हेल्थ खराब हो जाएगी। इसीलिए वो जैसे ही कुछ खाती थीं। उसके तुरंत बाद उल्टी करने भाग जाती थी।  सना सईद शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म  ‘कुछ कुछ होता है’ में एक्टर की बेटी ‘अंजलि’ बनी थीं। वहीं, करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी दिख चुकी हैं।  उनके रोल को काफी पसंद किया गया।

Sana Saeed  को हुई बुलिमिया’ बीमारी

आपको बता दें, एक्ट्रेस सना सईद को  बुलिमिया नर्वोसा  हुआ था। ये एक दिमाग से जुड़ी मानसिक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का अपने खाने पर नियंत्रण नहीं रहता, वह बहुत कम समय में अत्यधिक मात्रा में भोजन कर लेता है और फिर वजन बढ़ने के डर से  जबरन उल्टी करके पोषक तत्वों को बाहर निकालता है। ये बीमारी डिप्रेशन, एंग्जायटी और अत्यधिक तनाव से गुजर रहे लोगों को ज्यादा होती है। ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को ये बीमारी होने के ज्यादा चांस होते हैं। कई बार आनुवंशिकता के कारण भी ये लोगों तक पहुंच जाती है। वहीं, मॉडलिंग और एक्टिंग पेशे से जुड़े लोग अकसर बुलिमिया नर्वोसा बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

बुलिमिया बीमारी के लक्षणों पर नजर डालें इसमें मरीज के अंदर कुछ लक्षण दिखते हैं।

  1. दातों, जबड़े और गाल संबंधी बीमारी होना। इसमें सूजन और दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं।
  2. मुंह में बार-बार छाले निकलना।
  3. बार-बार उल्टी करने से उंगली पर निशान दिखने लगते हैं।
  4. पीरियड्स में अनियमितता के साथ चक्कर और कमजोरी का फील होना।
  5. अचानक से हद से ज्यादा खाना खाने की आदत का बढ़ना।

 

बुलिमिया बीमारी  का इलाज

  1. बुलिमिया बीमारी से बचने के लिए कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी या किसी काउंसलर की मदद ली जा सकती है।
  2. हेल्दी लाइफस्टाइल को करें फॉलो।
  3. एक्सरसाइज और योगा करें।
  4. तनाव, एंग्जायटी या अकेलेपन से गुजर रहे लोग खाने पर ज्यादा फोकस ना करें।
  5. मानसिक तनाव होने पर ओवर ईटिंग से बचें।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026