---Advertisement---

फिल्म आशिकी में अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली Anu Aggrawal कैसी दिखती हैं आज? जानें बदले चेहरे राज

सुपरहिट फिल्म आशिकी में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली Anu Aggrawal पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बदल गई हैं और अब तो अपने चेहरे से पहचान में भी नहीं आती। चलिए जानते हैं कैसे?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 25, 2024 5:49 अपराह्न

Anu Aggrawal
Follow Us
---Advertisement---

Anu Aggrawal: बेहद कम ऐसी बॉलीवुड हसीनाएं होती हैं जो रातो रात अपने शानदार काम से लोगों के दिलों में जगह बना लेती हैं और उन्हीं चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं अनु अग्रवाल (Anu Aggrawal)। अनु ने 1990 में बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म आशिकी से डेब्यू किया था और वह अपनी खूबसूरती और शानदार काम के चलते रातों रात स्टार बन गई थीं। एक्ट्रेस पहले काफी ज्यादा खूबसूरत थीं लेकिन, अब उनकी तस्वीरें और वीडियो देख इस बात पर किसी को यकीन नहीं होता कि वह काफी सुंदर थीं। चलिए जानते हैं कि वह आज कैसी दिखती हैं और उनके अचानक गायब होने के पीछे क्या वजह है।

Anu Aggrawal कैसी दिखती हैं आज?

रातो रात स्टार बनने वाली और हर किसी पर अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली अनु अग्रवाल पहले की तरह उतनी खूबसूरत और हसीन नहीं दिखती। बता दें, पहले एक्ट्रेस का चेहरा काफी हसीन और अट्रेक्टिव था लेकिन, अब उनका चेहरा पहले के मुकाबले काफी अलग और बदला हुआ लगता है। अब एक्ट्रेस अनु के चेहरे पर कई तरह के चोटों के निशान दिखते हैं। चलिए अब जानते हैं कि उनका चेहरा इतना कैसे बदल गया।

जानें बदले चेहरे राज

कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जाता है कि, अनु अग्रवाल को सन 1990 में एक दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा था जिसमें, एक्ट्रेस की गाड़ी भारी बारिश के चलते 3 बार मुंबई के चौपाटी इलाके के पास पलट गई और बुरी तरह चकना चूर हो गई। इस एक्सीडेंट के चलते वह 29 दिनों तक कोमा में रही और उनका चेहरा भी बुरी तरह बर्बाद हो गया।

अनु ने बनाई फिल्मों से दूरी

यहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह भी बतया जाता है कि, रातों रात स्टार बनने वाली अनु अग्रवाल ने सड़क हादसे में अपने चेहरे की खूबसूरती गवा दी थी जिससे वह काफी ज्यादा सदमें में चली गईं। इस दर्दनाक समय से खुदको एक्ट्रेस ने काफी मुश्किलों से निकाला पर फिल्मों की दुनियां में वापसी नहीं कर पाई क्योंकि उनके अनुसार फिल्मों में कला के साथ खूबसूरती भी जरूरी होती है और जो वह गवा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

मार्च 18, 2026

Ranveer Singh

मार्च 18, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 17, 2026

Mouni Roy

मार्च 17, 2026

Salman Khan

मार्च 17, 2026

Nora Fatehi

मार्च 17, 2026