---Advertisement---

Hrithik Roshan Birthday: तंगी में बचपन गुजारने के बावजूद आज बॉलीवुड के ग्रीक गॉड हैं ऋतिक, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के सफल एक्टरों और डांसरो में ऋतिक रोशन की गिनती भी होती है। आज यानी 10 जनवरी 2023 को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने कहो ना प्यार है से लेकर वाॅर तक, जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग की है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 10, 2023 9:58 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 10, 2023 5:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के सफल एक्टरों और डांसरो में ऋतिक रोशन की गिनती भी होती है। आज यानी 10 जनवरी 2023 को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने कहो ना प्यार है से लेकर वाॅर तक, जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग की है। ऋतिक हर फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से जान डाल देते है और उनका डांस तो फिल्मों में चार चांद ही लगा देते है।

पैसे न होने के कारण जमीन पर सोते थे

ऋतिक रोशन ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें है। बता दें कि, जब ऋतिक का जन्म हुआ तब उनके पिता राकेश रोशन एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर थे जिसके कारण उनके घर में तंगी की स्तिथि थी। घर में पैसे न होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को कई बार जमीन पर सोना पड़ता था । ऋतिक के पिता राकेश रोशन की फिल्म यदि फ्लॉप हो जाती थी तो उनके पास घर का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे जिसके कारण मकान मालिक उनसे घर खाली करवा दिया करते थे। जब मानक मालिक ने उनके परिवार को घर से निकल दिया तो ऋतिक को अपनी नानी के घर 6 महीने रहना पड़ा। फिर ऋतिक ने फ़िल्मों में एंट्री की और वह एक सक्सेसफुल एक्टर बन गए और आज ऋतिक करीबन 3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

स्कूल में नहीं था एक भी दोस्त

बॉलीवुड के सफल एक्टरों में से एक ऋतिक रोशन को बचपन से हकलाने की दिक्कत थी, वह बचपन से ही हकलाते थे जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हलकाने की वजह से ऋतिक को स्कूल में सब चिड़ाते थे और परेशान करते थे। एक इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया कि, हकलाने की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड तो दूर की बात है उनका कोई दोस्त भी नहीं था। हकलाने की दिक्त की वजह से ऋतिक घंटो तक अकेले बैठ के रोते रहते थे और थी कारण है कि वह मौखिक परीक्षाओं में भी जाना पसंद नही करते थे। हमेशा वह कुछ ना कुछ बहाना बना देते थे, कभी बीमारी तो कभी चोट। इसके बाद ऋतिक के घरवालों ने उनकी स्पीच थैरेपी करवाई जिसे उन्हें काफी मदद मिली और उनके हकलाने की दिक्कत धीरे – धीरे कम हो गई।

Also Read- BEST BRIDAL LEHENGA: सर्दियों में रॉयल और स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह चुने बेस्ट ब्राइडल ड्रेस, नहीं लगेगी ठंड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026