---Advertisement---

Hrithik Roshan ने जम्मू में ‘एक पल का जीना’ गाने पर लगाए जमकर ठुमके, ख़ुशी से झूम उठे फैंस 

Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन कभी अपनी लव लाइफ़ को लेकर तो कभी अपनी आने वाली किसी फ़िल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता के दमदार अभिनय के लोग कायल हैं। वहीं अभिनेता की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 21, 2023 11:44 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन कभी अपनी लव लाइफ़ को लेकर तो कभी अपनी आने वाली किसी फ़िल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता के दमदार अभिनय के लोग कायल हैं। वहीं अभिनेता की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। हाल ही में ऋतिक एक ज्वैलरी ब्रैंड के शोरूम का उद्घाटन करने जम्मू गए थे जहां अभिनेता की ज़बरदस्त लोकप्रियता देखने को मिली। 

जम्मू में ख़ास अंदाज़ में हुआ Hrithik Roshan का स्वागत

दरअसल सोमवार को Hrithik Roshan एक ज्वैलरी ब्रैंड के शोरूम के उद्घाटन के लिए जम्मू गए थे। वहां अभिनेता के स्वागत के लिए बड़ी तादाद में फैंस मौजूद थे। इतने सारे फैंस को देखकर ऋतिक बहुत ख़ुश हुए और उन्होंने वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन करते हुए अपनी फ़िल्म कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) के आईकॉनिक गाने ‘एक पल का जीना’ पर जमकर डांस किया। वहीं अभिनेता को डांस करता देख लोग भी ख़ुशी से झूम उठे और उनका हौसला बढ़ाने के लिए शोर मचाने लगे। 

लोगों का ऐसा प्यार देख ऋतिक ने उन सबको धन्यवाद देते हुए कहा “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं आज बहुत खुश हूं और अपने भगवान का शुक्रगुज़ार हूं। मैं आपसे इसी तरह प्यार पाने के लिए आगे भी मेहनत करता रहूंगा”। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ऋतिक नीले और सफ़ेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने अपने आइकॉनिक गाने पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। 

इन फ़िल्मों के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे अभिनेता 

Hrithik Roshan के काम की बात करें तो अभिनेता को आख़िरी बार फ़िल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) में अभिनेता सैफ़ अली ख़ान (Saif Ali Khan) के साथ एक्शन अवतार में देखा गया था। वहीं अभिनेता जल्द ही है सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म फाइटर (Fighter) में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ पहली बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। 250 करोड़ के बड़े बजट में बनी यह एक्शन फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

इसके अलावा ऋतिक के पास साल 2019 में रिलीज़ हुई फ़िल्म वॉर का सीक्वेल वॉर 2 (War 2) भी है। इस फ़िल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन ख़बरों की मानें तो फ़िल्म में कियारा अडवाणी (Kiara Advani) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026