---Advertisement---

एयरपोर्ट पर रोमांस के बाद Hrithik Roshan की शर्टलेस तस्वीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, गर्लफ़्रेंड Saba Azad ने किया ‘चीज़ी’ कमेंट

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट और बी-टाउन पार्टीज़ में साथ देखा जाता है। वहीं दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। दोनों को कई बार छुट्टियों पर भी साथ जाते देखा गया है। ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 19, 2023 1:25 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट और बी-टाउन पार्टीज़ में साथ देखा जाता है। वहीं दोनों के रोमांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। दोनों को कई बार छुट्टियों पर भी साथ जाते देखा गया है। वहीं हाल ही में ऋतिक और सबा को एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां वह हाथों में हाथ डाले अपने वेकेशन से लौट रहे थे। 

एयरपोर्ट पर रोमांस करते दिखे Hrithik Roshan और Saba Azad

दरअसल Hrithik Roshan और Saba Azad कुछ दिनों पहले छुट्टियाँ मनाने अर्जेंटीना गए थे। अपने इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। वहीं अब दोनों छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं। शुक्रवार को ऋतिक और सबा मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। उस दौरान दोनों की हाथों में हाथ डाले कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में ऋतिक ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं। वहीं सबा बेज पैंट, व्हाइट ब्रालेट और चेक शर्ट में नज़र आईं। 

वेकेशन से लौटकर ऋतिक ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर 

शुक्रवार को अपनी गर्लफ़्रेंड Saba Azad के साथ छुट्टियाँ मना कर वापस लौटे Hrithik Roshan ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस दोनों तस्वीरों में अभिनेता शर्टलेस नज़र आ रहे हैं। पहली तस्वीर में ऋतिक बिना शर्ट के जिम में खड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उनके 6 पैक एब्स भी साफ़ देखे जा सकते हैं। वहीं दूसरी तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह अर्जेंटीना की हैं जहां अभिनेता अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। इस तस्वीर में वह पूल से बाहर आते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा “छुट्टियाँ ख़त्म। पेश है पहले और बाद की तस्वीरें। जिम में मिलते हैं।”

तस्वीरें देख Saba Azad ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

Hrithik Roshan की यह शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी ऋतिक की बॉडी देखकर उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। वहीं ऋतिक की गर्लफ़्रेंड सबा ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “बाद में!!! कृपया अधिक चीज खायें”। इसके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी अभिनेता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “अविश्वसनीय”। इतना ही नहीं ऋतिक की आने वाली फ़िल्म फाइटर (Fighter) के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने उनकी बॉडी की तारीफ करते हुए लिखा “वाह! हमें इस बॉडी के साथ एक फ़िल्म बनानी चाहिए”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026