---Advertisement---

कोई…मिल गया के रोहित जैसा था Hrithik Roshan का बचपन, इस कारण बदमाश लड़कों से होते थे बुली

Hrithik Roshan: इन दिनों बॉलीवुड में साइंस फ़िक्शन फ़िल्में बनाने का ट्रेंड है। इनमें से कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं तो वहीं कुछ कमज़ोर स्टोरीलाइन के चलते पिट जाती हैं। मगर साल 2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म कोई…मिल गया (Koi…Mil Gaya) एक ऐसी फ़िल्म है जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 12:49 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 4:00 अपराह्न

Hrithik Roshan
Follow Us
---Advertisement---

Hrithik Roshan: इन दिनों बॉलीवुड में साइंस फ़िक्शन फ़िल्में बनाने का ट्रेंड है। इनमें से कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं तो वहीं कुछ कमज़ोर स्टोरीलाइन के चलते पिट जाती हैं। मगर साल 2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म कोई…मिल गया (Koi…Mil Gaya) एक ऐसी फ़िल्म है जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। 20 साल बाद भी लोग फ़िल्म के मुख्य किरदारों रोहित और दूसरे गृह से आए जादू को नहीं भूले हैं। वहीं फ़िल्म में रोहित की भूमिका निभाने वाले ऋतिक रोशन ने अब इस फ़िल्म में अपने किरदार से जुड़ी कुछ चुनौतियों के बारे में बताया है। 

हकलाने के कारण बचपन में बुली होते थे Hrithik Roshan

बॉलीवुड निर्देशक राकेश रौशन (Rakesh Roshan) द्वारा निर्देशित फ़िल्म कोई…मिल गया को आज 20 साल पूरे हो गए हैं। इसी ख़ास मौक़े पर एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान Hrithik Roshan ने अपने किरदार रोहित को याद किया। ऋतिक ने खुलासा किया कि बचपन में उनके हकलाने के चलते उन्हें दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा “एक किरदार के रूप में रोहित मेरा वास्तविक स्वरूप था। यह मेरे स्कूल के दिनों की बात है। मैं बचपन से ही हकलाता था और जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। उस वक़्त लोग मेरे हकलाने की दिक़्क़त को नहीं समझ पाते थे और इसी कारण मुझे बुली किया जाता था।” आपको बता दें कि कोई…मिल गया में ऋतिक का किरदार रोहित मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसके कारण उसे बड़े लड़कों द्वारा बुली किया जाता था। 

अपने किरदार के बारे में आगे बात करते हुए ऋतिक ने कहा कि फ़िल्म में कुछ बदमाशों द्वारा रोहित की स्कूटी तोड़ने वाला सीन असल ज़िंदगी में उनके साथ घटित हुआ था। उन्होंने कहा “कुछ बदमाश लड़कों ने मेरी बीएमएक्स साइकिल तोड़ दी थी, जो बचपन में मुझे सबसे ज़्यादा प्यारी थी। उस वक्त मेरा दिल टूट गया और मुझे गुस्सा भी आया। रोहित की तरह मेरे अंदर भी बहुत सारी भावनाएँ भरी हुई थीं।” 

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ हुई कोई…मिल गया

कोई…मिल गया में Hrithik Roshan का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था। रोहित के डांस मूव्स और डायलॉग्स आज भी लोगों को याद है। रोहित के साथ-साथ जादू का किरदार भी काफ़ी हिट हुआ था। फ़िल्म में जादू एक एलियन है जो गलती से अपने परिवार से बिछड़ जाता है और रोहित व उसके दोस्तों को मिलता है। 

ऋतिक रौशन और प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta) स्टारर इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं फ़िल्म के क्रेज़ को देखते हुए कोई…मिल गया के 20 साल पूरे होने पर इसे 4 अगस्त 2023 को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया है। दर्शक इस फ़िल्म को 10 अगस्त 2023 तक सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026