---Advertisement---

51 की उम्र में Hrithik Roshan की शानदार बॉडी वायरल, War 2 के लिए किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

War 2 को बहुत जल्द सिनेमा घरों में रिलीज कर दिया जाएगा. इस बीच एक्टर Hrithik Roshan ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफेक्ट बॉडी को दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है. इसे देखने के बाद यूजर्स तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2025 11:15 पूर्वाह्न

War 2
Follow Us
---Advertisement---

War 2 : 14 अगस्त को Hrithik Roshan , जुनियर एनटीआर और एक्ट्रेस Kiara Advani की फिल्म वार 2 रिलीज होने जा रही है. जासूसी पर आधारित इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस के साथ फैंस को बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है. मूवी का ट्रेलर पहले ही तहलका मचाए हुए है. ऐसे में लोगों को अब इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच ऋतिक रोशन ने अपनी बॉडी फ्लॉट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. 51 की उम्र में एक्टर का लुक यंग जनरेशन पर भारी पड़ रहा है.

War 2 के लिए Hrithik Roshan को मिल रही तारीफ

ऋतिक रोशन ने अपने इस खास वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें वो शर्टलेस दिख रहे हैं और अपनी बॉडी को दिखा रहे हैं. इनके कर्वस और ऐप्स देखने लायक हैं. एक्टर ने अपनी इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है.

Watch Video

जिसमें वो लिखते हैं, “आप सभी बहुत अच्छे हो , मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद.” इसके साथ ही उनकी प्रोफाइल पर शेयर किए गए पोस्ट में एक्टर की काफी तारीफ हुई है. वार 2 एक्टर की ये प्रशंसा withregram और purpose.studios ने की है. वो लिखा है,” War 2 के प्रशिक्षण के दौरान हमने Hrithik Roshan सर के साथ इस शांत, अनफ़िल्टर्ड पल को कैद किया। कोई लाइट नहीं, कोई रीटेक नहीं—सिर्फ़ वो और उनका अनुशासन। इतने सालों में, जब भी हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला है, हम कुछ न कुछ सीखकर ही लौटे हैं। सिर्फ़ कला के बारे में ही नहीं बल्कि प्रतिबद्धता, विनम्रता और दिन-ब-दिन इरादे के साथ आगे बढ़ने के बारे में भी। इस सफ़र ने हमें कृतज्ञता से भर दिया है।”

ऋतिक रोशन को देख क्या बोल रहे फैंस?

War 2 एक्टर Hrithik Roshan के इस अंदाज को देख फैंस दंग हैं. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लागों ने लाइक किया है. इसके साथ ही यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक लिखता है, ‘नई जनरेशन के लिए ऋतिक रोशन एक प्रेरणा हैं’. दूसरा लिखता है, ‘ये बॉलीवुड का सबसे हैंडसम एक्टर है’. तीसरा लिखता है, ‘ये लिमिट तोड़ने के लिए ही बने हैं.’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 18, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026