---Advertisement---

Hum Toh Deewane Song: इस गाने में Urvashi Rautela के साथ सिस्टम हिलाने आ रहे हैं Elvish Yadav, देख- फैंस बोले ‘कमाल की जोड़ी’

Hum Toh Deewane Song: Elvish Yadav के म्यूज़िक वीडियो का उनके फैंस काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे थे। वहीं अब इस गाने की आधिकारिक घोषणा के साथ-साथ इसका फ़र्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज़ हुआ है जिसमें एल्विश के साथ Urvashi Rautela नज़र आ रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 9, 2023 12:15 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Hum Toh Deewane Song: बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव घर-घर में जाना माना नाम बन गए हैं। इन दिनों एल्विश शो के बाद फैंस से मिल रहे प्यार का आनंद ले रहे हैं। कई समय से एल्विश के एक म्यूज़िक वीडियो करने की चर्चा ज़ोरों पर थी। वहीं अब इस म्यूज़िक वीडियो की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही इसका फ़र्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसमें एल्विश बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। 

Elvish Yadav और Urvashi Rautela के म्यूज़िक वीडियो का पोस्टर हुआ रिलीज़ 

Elvish Yadav के म्यूज़िक वीडियो का नाम ‘Hum Toh Deewane’ रखा गया है। वहीं इसके फ़र्स्ट लुक पोस्टर में एल्विश के साथ बॉलीवुड ब्यूटी Urvashi Rautela नज़र आ रही हैं। इस खूबसूरत पोस्टर में उर्वशी लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी तरह एलविश लाल रंग की चेक शर्ट और जीन्स के साथ लेदर जैकेट पहने कूल लुक में नज़र आ रहे हैं। शनिवार को अपने इस गाने ‘Hum Toh Deewane’ का फ़र्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ करते हुए Elvish Yadav ने लिखा “कर दें फ़िर सिस्टम हैंग? ‘हम तो दीवाने’ 14 सितंबर को सुबह 11 बजे केवल प्ले एमडी ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो रहा है।” 

राजस्थान में हुई ‘Hum Toh Deewane’ की शूटिंग 

आपको बता दें कि ‘Hum Toh Deewane’ एक रोमांटिक गाना है जिसकी शूटिंग राजस्थान के मंडावा में की गई है। इसी शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वायरल हुए थे जिसको देखने के बाद Elvish Yadav के फैंस काफ़ी उत्साहित हो गए थे।  वहीं यह गाना 14 सितंबर को एल्विश के जन्मदिन के मौक़े पर रिलीज़ के लिए तैयार है। 

फैंस ने दी प्रतिक्रिया 

Elvish Yadav और Urvashi Rautela के इस म्यूज़िक वीडियो के फ़र्स्ट लुक पोस्टर को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूज़र ने एल्विश द्वारा शेयर किये गए पोस्टर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “भाई सबसे ऊपर।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “सिस्टम को हैंग होना चाहिए।” तीसरे यूज़र ने लिखा “ये हुई ना बात।” एक यूज़र ने कमेंट किया “कतई ज़हर लग रहे हो।” वहीं एक और यूज़र लिखा “कमाल की जोड़ी है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026