---Advertisement---

आप भी Bigg Boss OTT 3 की विनर Sana Makbul की तरह Liver Cirrhosis से जूझ रहे हैं तो, Dr. Sarin से जानें बचने के तरीके

Sana Makbul को Liver Cirrhosis हो गया है। ये एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें लीवर पूरी तरह से डैमेज हो जाता है। इस स्थिति में कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लिवर के बड़े डॉक्टर Dr. Sarin से जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 14, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Sana Makbul
Follow Us
---Advertisement---

Sana Makbul: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल को लीवर सिरोसिस हो गया है। Bigg Boss OTT 3 Winner ने इसकी जानकारी खुद ही अपने फैंस को दी है। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला वो एक्ट्रेस के लिए दुआ करने लगे। इसके साथ ही Liver Cirrhosis बीमारी के बारे में सर्च करने लगे। अगर आप भी लीवर से जुड़ी इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ देश के जाने-माने Dr. Sarin से जान सकते हैं। वो बता रहे हैं, ये कितनी गंभीर समस्या है और इससे बचेने के लिए क्या करें?

Sana Makbul ने Liver Cirrhosis के बारे में क्या बताया?

बिग बॉस ओटीटी विनर टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ने इस गंभीर के बारे में अपने फैंस को बताया है। दरअसल, उनकी हॉस्पिटल में एडमिट की एक फोटो काफी वायरल हो रही थी। जिसके बारे में उन्होंने इस गंभीर बीमारी की जानकारी दी है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, “मैं कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से पीड़ित हूं, लेकिन हाल ही में हालात और खराब हो गए हैं। मेरी इम्यून सिस्टम ने मेरे लिवर पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला करना शुरू कर दिया है, और अब मुझे लिवर सिरोसिस होने का पता चला है। लेकिन मैं मजबूत रहने की कोशिश कर रही हूं।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया लिवर ट्रांसप्लांट जैसी नौबत भी आ सकती है।

लिवर सिरोसिस क्या होता है?

लीवर बॉडी का एक अहम हिस्सा है। यहीं से खून छनकर बॉडी के अन्य हिस्सों तक पहुंचता है। खाने को पचाने में इसकी मुख्य भूमिका होती है। ऐसे में अगर किसी को ये गंभीर बीमारी हो जाए तो उसका लीवर काम करना बंद कर देता है। जिसकी वजह से दिल और दिमाग सहित पूरे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है और स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर कैंसर तक हो सकता है।

Liver Cirrhosis से कैसे बचा जा सकता है Dr. Sarin से जानें

देश के बड़े लीवर डॉक्टर और एक्सपर्ट ने द लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें डॉक्टर सरीन का कहना है कि, लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करके इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

Video Credit: The Lallantop

Liver Cirrhosis के मरीजों को बाहर के तले-भूने फास्ट फूड से बचना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी तरह की मीठी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। ये शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। जहां तक हो सके पौष्टिक आहार का सेवन करें। अच्छे खाने को सीमित मात्रा में ही खाना है। लीवर पर ज्यादा बोझ नहीं डालना है।

Video Credit: The Lallantop

इसके साथ ही मोटापा नहीं बढ़ने देना है। इस तरह के लाइफ स्टाइल को आजमाकर इस गंभीर बीमारी पर काफी हद तक कंट्रोल पाया जा सकता है।

यह आर्टिकल /वेब स्टोरी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसमें दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सुझाव या उपाय किसी पेशेवर डॉक्टर या विशेषज्ञ का नहीं हैं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या, दवा या इलाज शुरू करने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। DNP India Hindi इसमें दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026