---Advertisement---

Akshay Kumar की तरह अगर आप नहीं चाहते आंखों का ऑपरेशन तो, इन 5 लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर

Akshay Kumar : अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन इस बीच एक्टर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आयी जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरसअल, खिलाड़ी कुमार की आंखों का ऑपरेशन हुआ है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से नहीं जूझना चाहते को भूलकर भी इन 5 लक्षणों को इग्नोर ना करें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी ने रिलीज के 20 दिनों के अंदर ही 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लगभग  120 करोड़ की लागत से बनी इस हॉरर कॉमेडी की हर तरफ चर्चा है। अक्षय कुमार को पुराने कॉमेडियन के अवतार में देख फैंस काफी खुश है। लेकिन इस बीच एक्टर से जुड़ी एक ऐसी खबर आयी है। जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। अक्षय कुमार को आंखों की समस्या के कारण सर्जरी करवानी पड़ी है। उन्हें धुंधला और कम दिख रहा था। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आंखों में दिख रहे इन 5 लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

आंखों में धुंधलापन और फोकस की कमी

आंखों में जब भी कोई बीमारी या फिर समस्या पनपती है तो धुंधला दिखना शुरु हो जाता है। किसी भी चीज को फोकस करने में परेशानी होती है। अगर आपके साथ ये लंबे समय से हो रहा है तो तुरंत किसी आई डॉक्टर को दिखाएं। इसके प्रमुख कारण डायबिटिज, ड्राई आई और मोतियाबिंद हो सकते हैं।

सिर में तेज दर्द होना

अगर आपके भी बिना कारण बार-बार सिर में दर्द हो रहा है तो ये हमेशा तनाव नहीं बल्कि खराब होती आंखों की तरफ इशारा होता है। जब आंखों को लंबे समय तक स्क्रीन पर रखा जाता है तो उनमें तनाव पैदा हो जाता है। जिसके कारण दर्द बढ़ता है और इनकी नसें कमजोर हेने लगती हैं।

धुंधलापना का बढ़ना

अगर आपको कम रोशनी या रात के अंधेरे में साफ नहीं दिखता या गाड़ी चलाते समय परेशानी हो रही है , तो यह रतौंधी या मोतियाबिंद के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। कई बार विटामिन A की कमी में भी ये लक्षण दिखते हैं। स्थिति बिगड़ने पर ग्लूकोमा और रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा जैसी समस्या हो सकती है।

आंखों में तेज दर्द और चुभन

आंखों में जब भी कोई गंभीर बीमारी पनप रही होती है तो रोगी की आई में जलन , दर्द और सूखापन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। ये ड्राई आई सिंड्रोम होता है। अगर लंबे समय तक ये बना हुआ है तो कॉर्निया डैमेज हो सकती है। वहीं, आंखों में इंफेक्शन और यहां तक घाव तक हो सकता है।

तेज रोशनी में दर्द होना

तेज रोशनी में वैसे तो आंखों में दर्द होना बेहद सामन्य माना जाता है। लेकिन अगर आपके साथ ये बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो रेटिनी की खराबी का एक प्रमुख कारण हो सकता है। इस समस्या को फोटोफोबिया कहा जाता है। इससे आंखों में सूजन , माइग्रेन और कॉर्नियां में घाव तक हो सकते हैं। इसीलिए इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें।

Akshay Kumar की आंखों में क्या हुआ?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का आंखों में किस बीमारी के कारण ऑपरेशन किया गया है? इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। खबरों की मानें तो उन्हे बहुत कम दिख रहा है। ये स्थिति इतना बिगड़ी कि, उन्हें काम से ब्रेक लेकर ऑपरेशन करवाना पड़ा। फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026