---Advertisement---

IIFA Awards 2025: भरी महफिल में Nora Fatehi ने बांधा समा! दिल संभालकर देखें ‘साकी साकी’ पर लटके झटके

IIFA Awards 2025: आईफा अवार्ड 2025 में धमाकेदार डांस से नोरा फतेही जलवा गिराती आई नजर, वीडियो देखने के बाद फैंस हो जाएंगे दीवाने। एक्ट्रेस के अंदाज ने जीता दिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2025 12:29 अपराह्न

Nora Fatehi
Follow Us
---Advertisement---

IIFA Awards 2025: डांस से हर बार सोशल मीडिया पर कहर बरपाने वाली Nora Fatehi आईफा अवार्ड 2025 में भी सनसनी मचाती हुई नजर आई। आईफा डिजिटल अवार्ड 2025 से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा फतेही ‘साकी साकी’ गाने पर समा बांधती हुई नजर आई। वायरल वीडियो में उनके लटके झटके को देखने के बाद निश्चित तौर पर आपके होश उड़ जाने वाले हैं और वह अपनी नजाकत से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए। आइए देखते हैं वायरल वीडियो जो निश्चित तौर पर आपके दिल को लुभाने के लिए काफी है।

IIFA Awards 2025 में Nora Fatehi की ग्लैमरस ड्रेस को देख हार जाएंगे दिल

आईफा अवार्ड 2025 से नोरा फतेही के इस वीडियो की बात करें तो सिल्वर क्रॉप टॉप और रेप स्कर्ट से वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही है। खुले बालों में उनकी नजाकत और अंदाज को देखकर दीवाने हो जाएंगे और यही वजह है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। फैंस भी दिल हारने पर मजबूर हो गए। Nora Fatehi के डांस का वाकई कोई जवाब नहीं है और एक बार फिर वह इस बात को साबित करने में कामयाब रही।

IIFA Awards 2025 में नोरा फतेही के अंदाज ने बटोर ली लाइमलाइट

जहां तक बात करें आईफा अवार्ड 2025 की तो कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। दो पट्टी में उनके शानदार प्रदर्शन को लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि IIFA Awards 2025 में भी उनका धमाका देखने को मिला। वर्कफ्रंट की बात करें तो Nora Fatehi को अभिषेक बच्चन के साथ बी हैप्पी में देखा जाएगा तो दूसरी तरफ नोरा फतेही हाल ही में जेसन डेरुलू के साथ नोरा गाने में नजर आई थी जिसमें उनके बेबाक डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। आईफा अवार्ड 2025 में नोरा के डांस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

नोरा अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती है। इस सबके बीच साकी साकी पर उनका यह डांस वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026