---Advertisement---

Ikk Kudi Movie Review: कमजोर कहानी के बाद भी छा गई 18 मिलियन दिलों की मालकिन शहनाज गिल, क्या उन्हें मिलेगा सपनों का राजकुमार

Ikk Kudi Movie Review: शहनाज गिल की इक कुड़ी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है और इसे देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी खासियत ही एक्ट्रेस की मौजूदगी है जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2025 11:39 पूर्वाह्न

Ikk Kudi Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Ikk Kudi Movie Review: अगर आप भी शहनाज गिल के जबड़े फैन है तो उनकी पंजाबी फिल्म इक कुड़ी रिलीज हो चुकी है जो आप नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिव्यू मिल रहे हैं जिसके बाद इक कुड़ी को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। हालांकि यह बात चर्चा में है कि शहनाज गिल इस फिल्म की जान बन गई है। सोशल मीडिया पर रिव्यू की बात करें तो कहा जा रहा है कि कमजोर कहानी होने के बावजूद भी इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें शहनाज गिल की मौजूदगी है ।

कमजोर कहानी और बोरिंग होने के बाद भी इक कुड़ी रिव्यू है शानदार

इक कुड़ी मूवी रिव्यू की बात करें तो इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन दिलों की मालकिन शहनाज गिल की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद से वह फैंस के बीच लगातार चर्चा में होती है। सोशल मीडिया अपीरियंस हो या फिर उनका कोई पोस्ट आग की तरह वायरल होने में समय नहीं लगता लेकिन इस सब के बीच इक कुड़ी मूवी रिव्यू की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसकी कहानी भले ही कमजोर है आपको शायद बोर भी कर सकता है लेकिन आप शहनाज गिल को देखकर सब कुछ भूल जाएंगे।

शहनाज की एक्टिंग ने उनकी फिल्म को बनाया खास

शहनाज गिल ने इक कुड़ी में सबको शॉक्ड कर दिया है और उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर आप में जज्बा और जुनून हो तो मेहनत के बल पर आप अपनी पहचान बना सकते हैं। सिर्फ यही बात है कि उनकी एक्टिंग से इक कुड़ी जबरदस्त बन गई है। उनका ह्यूमन इस फिल्म को बेहतर बना रहा है।

Ikk Kudi Movie Review में जानें कहानी

इक कुड़ी में बात करें कहानी की तो यह एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सपनों का राजकुमार ढूंढती हैं। वह चाहती है कि उसकी शादी एक ऐसे लड़के के साथ हो जो उसका मनपसंद हो ताकि उसे अपनी दादी की तरह मुश्किलों का सामना न करना पड़े। दरअसल उनकी दादी की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ रहता है जिससे वह काफी इमोशनल होती है। आखिर क्या है फिल्म की पूरी कहानी इसके लिए आपको सिनेमाघरों में इसको देखने की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahima Chaudhry

फ़रवरी 2, 2026

Dhurandhar

फ़रवरी 2, 2026

Sonam Kapoor

फ़रवरी 2, 2026

The 50

फ़रवरी 2, 2026

Deepika Padukone

फ़रवरी 2, 2026

Rohit Shetty

फ़रवरी 2, 2026