---Advertisement---

Ileana D Cruz ने ब्रेस्टफीडिंग की दिखाई खूबसूरत झलक, खिलौने और बेटे के साथ जमीन पर इस हाल में दिखी एक्ट्रेस

Ileana D Cruz: ब्रेस्टफीडिंग की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए इस पल के बारे में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्यों लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई है दो बेटों की मां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 7, 2026 6:11 अपराह्न

Ileana D Cruz
Follow Us
---Advertisement---

Ileana D Cruz: स्क्रीन से दूर फिलहाल अपने बेटों के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती है और फैंस के बीच चर्चा में रहती है। इंटरनेट पर ब्रेस्टफीडिंग की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर कैप्शन में कुछ मजेदार लिखती हुई नजर आई। यह इस बात को दिखाने के लिए काफी है कि अपनी जिंदगी और मातृत्व को किस हद तक इंजॉय कर रही है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस इस दौरान जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही है और आसपास खिलौने बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

इलियाना डिक्रूज ने ब्रेस्टफीडिंग को लेकर क्या कहा

मदरहूड को इंजॉय कर रही इलियाना डिक्रूज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की जहां उनका बेटा उनकी गोद पर चढ़कर दूध पी रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा, “हम ब्रेस्टफीडिंग के उसे दौर में है जो भी है लेकिन यह अजीब सा दौर है।” तस्वीर बच्चों के साथ उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। जहां तस्वीर में एक्ट्रेस जमीन पर ही बैठी हुई नजर आ रही है और उनके आसपास खिलौने बिखरे हुए हैं।

Ileana D Cruz अक्सर मदरहूड को लेकर रहती हैं चर्चा में

हालांकि पहली दफा नहीं है जब इलियाना डिक्रूज ने इसकी झलक लोगों को दिखाई है। अक्सर वह सोशल मीडिया पर इस तरह की खूबसूरत फोटो शेयर करती है। एक्ट्रेस ने साल 2023 में माइकल डोलन से शादी की थी। उन्होंने 2023 में अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया। वहीं 2 साल बाद 2025 में अभिनेत्री ने अपने दूसरे बेटे कीनू रैफ डोलन की मां बनी। वहीं अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए वह चर्चा में होती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना को आखरी बार दो और दो प्यार में विद्या बालन के साथ प्रतीक गांधी के अपोजिट देखा गया था। वहीं पिछले लंबे समय से वह फिलहाल स्क्रीन से दूर पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026