---Advertisement---

Ileana D’Cruz: कैटरीना के भाई की नहीं बल्कि इस शख्स के बच्चे की मां बनने वाली है एक्ट्रेस, मिस्ट्री मैन का हुआ खुलासा

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। जबसे उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह मां बनने वाली है तब से वह लगातार विवादों में है।लोग उनके बच्चे के पिता के बारे में जानना चाह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 12:45 अपराह्न

Ileana D’Cruz
Follow Us
---Advertisement---

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। जबसे उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह मां बनने वाली है तब से वह लगातार विवादों में है।लोग उनके बच्चे के पिता के बारे में जानना चाह रहे हैं और इसे लेकर बज लगातार बरकरार था। इस दौरान एक्ट्रेस कई दफा मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर भी शेयर करती हुई नजर आई लेकिन चेहरे को छुपाकर फैंस को चौंका देती थी। अब इलियाना ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है और उनका चेहरा रिविल कर दिया। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह शख्स।

फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कहीं यह बात

दरअसल बीते दिनों इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर डेट से तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा रिविल कर दिया। आपको बता दें कि यह शख्स कोई इंडियन नहीं बल्कि विदेशी है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने डेट नाइट लिखा।

रोमांटिक पोज देते नजर आए कपल

Ileana D’Cruz

इस दौरान एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आई। जहां एक फोटो में वह अपने बॉयफ्रेंड के कंधे पर सर रखकर कंफर्टेबल महसूस कर रही है वहीं दूसरी फोटो में दोनों कैमरे पर देखते हुए स्माइल दे रहे हैं। एक और फोटो में इलियाना अपने बॉयफ्रेंड को देख रही है और दोनों एक दूसरे के आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी चर्चा में है।

फोटोज देख नजरे नहीं हटा पा रहे हैं फैन्स

तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने मिस्ट्री मैन का चेहरा तो रिवील कर दिया गया है लेकिन वह कौन है और उनकी मुलाकात इलियाना से कैसे हुई और वह पहली बार कहां मिले उनका नाम क्या है इस सब के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। लोगों को फिलहाल इंतजार है कि मिस्ट्री मैन के बारे में और भी जानकारी सामने आए। फिलहाल उनकी यह तस्वीर काफी चर्चा में है।

जब कैटरीना के भाई के साथ जुड़ा इलियाना का नाम

गौरतलब है कि इससे पहले इलियाना का नाम कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट के साथ जुड़ा था। खबर आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल 2022 में कैटरीना कैफ विक्की कौशल और सेबेस्टियन के साथ इलियाना भी मालदीप में होलीडे को इंजॉय करती हुई नजर आई थी। जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें काफी लाइमलाइट में रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026