---Advertisement---

Ileana D’Cruz ने बॉयफ्रेंड के बच्चे का किया स्वागत, नाम बताकर फैंस को दिखाई क्यूट झलक

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। पिछले काफी दिनों से प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस आखिर मां बन गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इलियाना अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में कर चुकी हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Ileana D’Cruz
Follow Us
---Advertisement---

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। पिछले काफी दिनों से प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस आखिर मां बन गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इलियाना अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में कर चुकी हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी झलक सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखाई है। इतना ही नहीं बेबी बॉय के जन्म के बाद एक्ट्रेस अपनी खुशी बयान करते हुए कैप्शन में पूरा प्यार उड़ेल दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर इलियाना ट्रेंड कर रही हैं और बेबी बॉय की तस्वीर के साथ-साथ अपने बच्चे का नाम भी बता दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इलियाना के बेबी बॉय का नाम।

इलियाना ने दिखाई कोआ की झलक

इलियाना ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए कहा “इंट्रोड्यूसिंग कोआ फीनिक्स डोलान। जन्म 1 अगस्त, 2023।” तस्वीर से इतना तो साफ है कि एक्ट्रेस 1 अगस्त को ही मां बन चुकी हैं और जन्म के 4 दिन बाद उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इस तस्वीर में कोआ सो रहा है और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फैंस के दिलों को जीतने के लिए काफी है। अमूमन सेलेब्स अपने बच्चे की तस्वीर दिखाने से कतराते हैं लेकिन इसके विपरीत इलियाना इस खुशी को जाहिर करने में पीछे नहीं रही और जन्म के 4 दिन बाद ही बच्चे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

फोटो शेयर कर इलियाना ने कहीं ये बात

बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, “कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि हम अपने बेटे को इस दुनिया में लाकर कितने खुश हैं दिल भर आया है। इस फोटो से इतना तो साफ जाहिर है कि इलियाना बच्चे का स्वागत दुनिया में कर कितनी खुश है और इस बात को उन्होंने पोस्ट के जरिए फैंस को बता दिया।

विवादों में रही इलियाना

बता दें कि इलियाना जबसे प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी तभी से उनकी बिना शादी मां बनने की खबर विवादों में रही है। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन हाल ही में उन्होंने फैंस को अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई थी जिसमें वह अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026