---Advertisement---

‘गरीबी में मर्द के कपड़े उतरते हैं और अमीरी में…! Khesari Lal Yadav के महिलाओं पर बयान सुन लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Khesari Lal Yadav का एक बयान महिलाओं को लेकर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो कुछ ऐसा बोल गए है जो कि, लोगों के गले से नहीं उतर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2025 4:57 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी सिनेमा के Trending Star खेसारी लाल यादव का एक बयान आग की तरह फैल रहा है।इसमें वो महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दे रहे हैं जो कि, लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। इस वीडियो में वो बोल रहे हैं कि, ‘अमीरी में औरत नंगा होती है और गरीबी में मर्द ।’ महिलाओं को लेकर दिए गए एक्टर और सिंगर के बयान को जब लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए और वो प्रतिक्रियाएं देने लगे।

Khesari Lal Yadav महिलाओं को लेकर ये क्या बोल गए?

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का ये बयान कुछ घंटों पुराना ही बताया जा रहा है। इस वीडियो को Mahima Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/SinghKinngSP/status/1932348596516737380

खेसारी को देखकर लग रहा है कि, वो किसी स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। क्योंकि उनके कपड़े पूरी तरह से पसीने से भीगे हुए हैं। माइक थामे ट्रेंडिंग स्टार अचानक से बोलते है कि, “अमीरी में औरत नंगा होती है और गरीबी में मर्द यही दुनिया का दस्तूर है मेरे दोस्त… जब गरीब मर्द होता है ना तो हर आदमी बेइज्जत करता है उसके बदन पे कपड़े नहीं होते लेकिन एक औरत अमीर होती है तो उसके कपड़े छोटे हो जाते हैं ये दुनिया का दस्तूर।” खेसारी ने ये बयान कब और कहां दिया है? इसकी कोई भी स्पष्ट जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है।

महिलाओं पर खेसारी के दिए बयान पर क्या बोल रहे यूजर्स?

भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग Khesari Lal Yadav की इस टिप्पणी के वीडियो को 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक लिखता है, ‘महिला के साथ जिम करने वाला ये ज्ञान दे रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘यह कौन बोल रहा है? जो दिन रात अश्लील गाने बनाता है और अश्लील फिल्में बनाता है’। तीसरा लिखता है, ‘और उसी औरत के साथ तुम वीडियो और सॉन्ग बनाते हो।’

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 17, 2026

Viral Video

अगस्त 17, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 3

अगस्त 17, 2026

Antara Banerjee

अगस्त 17, 2026

Ananya Raj Death

अगस्त 17, 2026

Cancer

अगस्त 17, 2026