---Advertisement---

Pushpa 2 में Allu Arjun ने जिस ‘लाल चंदन’ के दम पर CM तक पलट दिया , उसके हेल्थ बेनिफिट जानकर कहेंगे OMG

Red sandalwood: Allu Arjun की फिल्म पुष्पा 2 लाल चंदन की तस्करी पर बनी है। क्या आपको लाल चंदन के फायदों के बारे में पता है? अगर नहीं तो हमारे इस आर्टिकल से जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2024 4:51 अपराह्न

Red sandalwood
Follow Us
---Advertisement---

Red sandalwood: देश और दुनिया में इस समय साउथ फिल्म पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule) छायी हुई है। फैंस अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जोड़ी को खूब सराह रहे हैं। लोग लाल चंदन की तस्करी पर बनी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें, इसी फिल्म का पार्ट 1 पुष्पा द राइज़ (Pushpa The Rise) साल 2021 में काफी धमाल मचा चुका है। लेकिन क्या आपको पता है, जिस लाल चंदन (Red sandalwood) के लिए अल्लू अर्जुन मजदूर से एक बड़े सिंडिकेट बनकर पूरे आंध प्रदेश पर राज करते हैं उसका क्या लाभ होता है? इसी लाल चंदन के दम पर वह फिल्म में मुख्यंत्री तक बदल देते हैं। आज हम आपको लाल चंदन के ऐसे-ऐसे हेल्थ फायदों (Red sandalwood Benefits) के बारे में बताने जा रहे हैं , जिन्हें जानकर आपको यकीन ही नहीं होगा।

लाल चंदन समय से पहले बूढ़ापे को रोक सकता है

Picture Credit Google

कई लोगों के चहरे पर समय से पहले ही बूढ़ापा दिखना शुरु हो जाता है। ऐसे में लाल चंदन एक रामबाण की भूमिका निभाता है। अगर आपके चेहरे की रंगत और रौनक दोनों ही चली गई है तो आप इसका इस्तेमाल दही और नींबू के रस के साथ मिलाकर कर सकते हैं। लाल चंदन को घिसकर इसका मिश्रण अगर चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे पर खोया ग्लो वापस पाया जा सकता है।

बिगड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

लाल चंदन की लड़की का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी किया जाता है। अगर इसकी छाल का नियमित रुप से इंस्तेमाल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है और शरीर में होने वाली तमाम भयंकर बीमारियों को रोका जा सकता है। लाल चंदन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हेल्थ के लिए काफी कारगर होता है।

Red sandalwood से सिर दर्द को ऐसे करें दूर

जिन लोगों को हमेशा सिर दर्द की परेशानी रहती है , उन लोगों के लिए लाल चंदन काफी लाभकारी होता है। अगर इसका लेप बनाकर सिर पर लगाया जाए तो सिर दर्द की समस्या से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है। लाल चंदन को लेकर एक ऐसी मान्यता है कि, ये दिमाग के साथ-साथ मन को भी शांत रखता है।

मौसमी बीमारियों से राहत दिला सकता है Red sandalwood

सर्दियों का मौसम आते ही लोग मौसमी बिमारियों के शिकार होने लग जाते हैं। अगर आपका खांसी, जुकाम और बिखार ठीक नहीं हो रहा है तो, लाल चंदन की लड़की को उबालकर इसके गरारे कर सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं जो कि, शरीर को आंतिरक रुप से मजबूत करते हैं।

Diabetes के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी लाल चंदन

लाल चंदन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी है। लाल चंदन में पॉलीफेनोल्स होता है। ये शरीर में बढ़ने वाली शुगर को खत्म करता है और इंसुलिन को बनाता है। इसलिए शुगर की बीमारियों की दवाओं में इसका उपयोग होता है।

Red sandalwood की तस्करी पर बनी है Pushpa 2 The Rule फिल्म

Picture Credit Google

लाल चंदन की डिमांड दुनियाभर में है लेकिन ये लाल चंदन भारत के आंध्रे प्रदेश राज्य में बहुत ज्यादा पया जात है। चीन में लाल चंदन की काफी डिमांड है। यही वजह है कि, इसका तस्करी इतनी ज्यादा होती है। इसके एक पेड़ की कीमत लगभग करोड़ों में होती है। इस लाल चंदन का महत्व पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 The Rule ) फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।ये फिल्म लाल चंदन की तस्करी और तस्करों पर बनी हुई है। ये लाल चंदन की ही पावर होती है , जिसके चलते अल्लू अर्जून प्रदेश के मुख्यमंत्री को ही बदलवा देते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India

अप्रैल 22, 2026

Shah Rukh Khan

अप्रैल 22, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5

अप्रैल 22, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 34

अप्रैल 22, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 22, 2026

Citadel 2 Trailer

अप्रैल 22, 2026