---Advertisement---

India vs Bharat: अब देश का नाम बदले जाने की बहस में कूदीं Kangana Ranaut, सोशल मीडिया पर बताया ‘भारत’ नाम का अर्थ

India vs Bharat: Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर देश के हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने देश का नाम बदले जाने को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लोगों को ‘भारत’ नाम का अर्थ समझाया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 6, 2023 12:50 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

India vs Bharat: कंगना रनौत बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं, जो हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को उनकी तीखी बोली के लिए जाना जाता है। मुद्दा चाहे बड़ा हो या छोटा, बॉलीवुड का हो या फिर राजनैतिक, कंगना अपनी आवाज़ ज़रूर उठाती हैं। वहीं इस बार देश का नाम बदलने को लेकर हो रहे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

India vs Bharat विवाद पर Kangana Ranaut ने दी प्रतिक्रिया 

मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Chandramukhi 2 स्टार Kangana Ranaut ने कई स्टोरी पोस्ट की हैं जिसमें से एक में उन्होंने लिखा है “भारत, भारत, भारत! इस धरती से पुण्य और पूजनीय और क्या है? भारतम, महाभारतम!” इसके बाद कंगना ने एक और स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर किया एक ट्वीट शेयर किया जिसमें वह एक यूज़र को भारत शब्द का अर्थ समझा रही थी। उस ट्वीट में कंगना ने लिखा “इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले तो वह (अंग्रेज़) ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर पाये तो उनको उसे बिगाड़कर ‘सिंधु’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस, कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके ‘इंडिया’ बना दिया।” 

लोगों को पढ़ाया ‘भारत’ नाम का पाठ

उन्होंने आगे लिखा “महाभारत के समय कुरुक्षेत्र के युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे जिसे ‘भारत’ कहा जाता है, तो वे हमें इंदु-सिंधु क्यों कह रहे थे?? साथ ही भारत नाम इतना सार्थक है, इंडिया का अर्थ क्या है? जानती हूं कि वे हमें रेड ‘इंडियन’ इसलिए कहते थे क्योंकि पुरानी अंग्रेज़ी में ‘इंडियन’ का मतलब केवल एक गुलाम होता था। उन्होंने हमें ‘इंडियन’ नाम इसीलिए दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेज़ों ने दी थी। पुराने ज़माने की डिक्शनरी में भी ‘इंडियन’ का मतलब गुलाम बताया जाता था, अभी हाल ही में उन्होंने इसे बदला है। यह हमारा नाम नहीं है हम भारतीय हैं ‘इंडियन’ नहीं।” 

आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह से ही पूरे देश में India vs Bharat पर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ‘भारत माता की जय’ लिखा था। वहीं Kangana Ranaut का इस तरह देश के इतने बड़े मुद्दे पर अपनी बात रखना कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी अभिनेत्री कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती आई हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026