---Advertisement---

Indian Idol 15: ‘मेरी कुर्सी क्यों…’ BJP नेता Manoj Tiwari का बदला मिजाज तो घबराए Badshah! हाथ जोड़ते देख जज भी हुए शॉक्ड

Indian Idol 15: आखिर क्यों मनोज तिवारी के साथ कुर्सी को लेकर परेशान नजर आए बादशाह, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हो रहा है खूब वायरल, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2024 6:57 अपराह्न | Updated: नवम्बर 14, 2024 10:39 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) का प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें मनोज तिवारी शो में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस दौरान भाजपा नेता के सामने क्यों बादशाह (Badshah) हाथ जोड़ने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एपिसोड के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से बादशाह ने कुछ ऐसा कहा है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। श्रेया घोषाल भी दंग नजर आ रही है। प्रोमो वीडियो वाकई काफी मजेदार है और ऐसे में मनोज तिवारी और बादशाह को एक साथ जुगलबंदी करते हुए देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।

Indian Idol 15 में Manoj Tiwari को Badshah ने कहीं ये बात

वहीं इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि मनोज तिवारी यह कहते हुए नजर आते हैं कि यहां आने के बाद मेरी भी इच्छा हो रही है कि मैं भी इंडियन आइडल का जज बन जाऊं और उसके बाद वह बादशाह की कुर्सी की तरफ देखने लगते हैं। इस पर बादशाह कहते हैं कि “आप मेरी कुर्सी क्यों देख रहे हो, नेताओं की कुर्सियां क्यों नहीं निकलती सर। जब मनोज तिवारी आपकी कुर्सी देख ले तो घबराना तो पड़ेगा।” वही प्रोमो के अंत में ट्विस्ट तब आता है जब मनोज तिवारी अपनी सीट से उठ जाते हैं और बादशाह उन्हें हाथ जोड़ते हुए दिखते हैं।

Indian Idol 15 प्रोमो देख फैंस कर रहे तारीफ

हालांकि प्रोमो वीडियो लोगों को उत्साहित करने के लिए है और इस पर जमकर लाइक मिल रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा मैं मनोज जी से चाहता हूं कि वह श्रेया घोषाल के साथ दरोगा बाबू गाना गाए। एक ने लिखा ये क्या करेंगे जज बनकर ये तो पॉलिटिशियन में ही ठीक हैं तो एक ने लिखा इंडियन आइडल में तो यही टीआरपी किंग है तो एक ने लिखा पावर ऑफ मनोज तिवारी सर। बादशाह के एक फैन ने कहा wow सो क्यूट।

Indian Idol 15 में लगने वाला है खूब मस्ती का तड़का

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ऑफिशल ने लिखा, “मनोज तिवारी और बादशाह के बीच हुआ किस्सा कुर्सी का। इंडियन आइडल देखिए शनिवार और रविवार रात 9 बजे। गौरतलब है कि थिएटर राउंड के बाद टॉप 15 के लिए तकरार जारी है और अब ऐसे में आखिर किन कंटेस्टेंट का जलवा आगे देखने को मिलता है यह देखना दिलचस्प है। लेकिन एक से बढ़कर एक प्रोमो वीडियो जारी किया जा रहा है सिंगिंग रियलिटी शो में एक बार फिर मस्ती का तड़का लगने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026