---Advertisement---

Indian Idol 15: AR Rahman को खास अंदाज में याद करती दिखीं Myscmme Bosu, Aishwarya Rai के गाने को सुन ‘वाह वाह’ करने लगे जज

Indian Idol 15: ए आर रहमान और ऐश्वर्या राय के गाने पर इस कंटेस्टेंट ने जज को किया इंप्रेस, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद झूम उठेंगे आप, ताल फिल्म के गाने को अलग ट्विस्ट देती दिखीं मिस्मी बोसु ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 8:58 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) के मंच पर ऐश्वर्या राय के गाने से Myscmme Bosu धमाल मचाती नजर आई है। इसका प्रोमो वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कंटेस्टेंट की आवाज सुनने के बाद वहां बैठे जज काफी इंप्रेस होते हैं और वह उनकी गायिकी को सुनकर तारीफ करते नहीं थकते हैं। मिस्मी बोसु की आवाज दीवाना बना देने के लिए काफी है और उनकी आवाज सुन आप भी फैन हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई मिस्मी और वह अपने अलग अंदाज से  ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ए आर रहमान (AR Rahman) को याद करती दिखी।

Indian Idol 15 में Aishwarya Rai और AR Rahman के गाने पर Myscmme Bosu ने चलाया जादू

दरअसल मिस्मी बोसु अपने परफॉर्मेंस में ताल फिल्म के गाने ‘कहीं आग लगे लग जावे’ को गाती हुई नजर आती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ए आर रहमान को टैग किया है और बता दे कि इंस्टाग्राम पर मिस्मी बोसु के 18000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं इस परफॉर्मेंस की बात करें तो ए आर रहमान की ‘ताल’ फिल्म के इस गाने को ने जिस तरह गा रही है वह वहां बैठे जज को इंप्रेस कर देने के लिए काफी है। इस परफॉर्मेंस के दौरान ऐश्वर्या राय के आईकॉनिक डांस को भी दिखाया जाता है। निश्चित तौर पर यह आग लगाने के लिए काफी है। गौरतलब है कि ‘कहीं आग लगे लग जावे’ को आशा भोंसले, आदित्य नारायण और रिचा शर्मा ने आवाज दी है।

आखिर कौन है Myscmme Bosu ने Indian Idol 15 की मंच पर मचाई हलचल

जहां तक मिस्मी बोसु की बात करें तो वह 22 साल की है। गुवाहाटी की रहने वाली मिस्मी बोसु के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद वहां बैठे जज हैरान रह जाते हैं। सुभाष घई भी तारीफ करने को मजबूर हो जाते हैं तो बादशाह और विशाल ददलानी का अंदाज इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि वह इस परफॉर्मेंस को किस कदर एंजॉय कर रहे हैं। परफॉर्मेंस के अंत में सभी जज खड़े होकर मिस्मी बोसु की तारीफ करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026