---Advertisement---

Indian Idol 15: इस कंटेस्टेंट की आवाज सुन Shreya Ghoshal के नहीं रुके आंसू, इमोशनल होकर Badshah ने किया बड़ा खुलासा

Indian Idol 15: इंडियन आईडल 15 में भाई-बहन स्पेशल एपिसोड में न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि जज भी इमोशनल होते हुए नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक स्पेशल प्रोमो वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 17, 2025 5:52 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: इंडियन आईडल 15 लगातार फैंस के बीच चर्चा में है जहां कंटेस्टेंट अपनी सिंगिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि इस सबके बीच भाई बहन स्पेशल एपिसोड में न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि जज भी इमोशनल होते हुए नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी चर्चा में है जहां रागिनी शिंदे के परफॉर्मेंस को देखने के बाद न सिर्फ श्रेया घोषाल इमोशनल नजर आती है। यहां बादशाह भी इस एपिसोड में अपनी बहन को लेकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा में है। इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस वीकेंड Indian Idol 15 पर इमोशन का सैलाब आने वाला है।

Indian Idol 15 में Shreya Ghoshal हुई इमोशनल

जहां तक इंडियन आइडल 15 प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं की रागनी शिंदे ‘फूलों का तारों का’ गाना गाती है जिसे सुनने के बाद न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि श्रेया घोषाल भी इमोशनल हो जाती है। इसे शेयर करते हुए सोनी टीवी ऑफिशल ने लिखा, “रागिनी के लिए बेस्ट गिफ्ट है उनका भाई।” वहीं इस दौरान Shreya Ghoshal के आंखों से आंसू निकलने लगते हैं और वह काफी इमोशनल नजर आती है।

Shreya Ghoshal के सामने Indian Idol 15 में बहन को लेकर Badshah ने कहीं ये बात

दिलचस्प बात यह है कि भाई बहन स्पेशल एपिसोड में बादशाह के लिए एक खास सरप्राइस प्लान किया गया है जहां उनकी बहन इंडियन आइडल 15 में पहुंचती है। बादशाह की आंखों पर पट्टी बांधकर उनकी मुलाकात बहन से करवाई जाती है। Indian Idol 15 में वह कहते हैं कि छोटी बहन का मुझ में कॉन्फिडेंस रहा है शायद इस वजह से मैं आज यहां हूं। इसे देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार एपिसोड में काफी कुछ स्पेशल और इमोशन से भरपूर चीजें होने वाली है।

बता दे की रागनी शिंदे छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद की पहुंची है जो अपनी गायिकी से फैंस को इंप्रेस कर रही है। वह Indian Idol 15 में अपनी परफॉर्मेंस से न सिर्फ बादशाह बल्कि बाकी जज को भी फैन बना रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026