---Advertisement---

Indian Idol 15: कौन है क्लासिकल क्वीन Mayuri जिसकी आवाज की फैन हुई Shreya Ghoshal, इस गाने से लोगों को बनाया दीवाना

Indian Idol 15: इंडियन आइडल के मंच पर पहुंची क्लासिकल क्वीन मयूरी, सिंगर श्रेया घोषाल की जीत गई दिल, आइए जानते हैं क्या है लेटेस्ट प्रोमो में खास, आवाज सुनकर तारीफ करेंगे आप।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2024 8:17 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) की एक कंटेस्टेंट मयूरी (Mayuri) फिलहाल सुर्खियों में आ गई है। यही वजह है वह अपनी आवाज से क्लासिकल क्वीन के नाम से मशहूर हुई। इस कंटेस्टेंट ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता है बल्कि उनकी आवाज की फैन हुई खुद श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal)। जी हां इस सब के बीच प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रेया घोषाल के गाने को मयूरी जिस तरह गुनगुना रही है वह किसी के भी दिल को जीत लेने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर कौन है यह कंटेस्टेंट जिसकी आवाज सुनकर फैन हो जाएंगे आप।

Indian Idol 15 की Mayuri की श्रेया घोषाल हुई फैन

इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी ने जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “मिलिए इंडियन आइडल की क्लासिक क्वीन मयूरी से। वहीं इस दौरान अभिजीत सावंत उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं कि आपकी आवाज की तो श्रेया घोषाल भी फैन हो गई। वही इस दौरान मयूरी श्रेया घोषाल और उस्ताद बड़े गुलाम अली द्वारा गाए हुए गाने ‘भोर भयो’ को गुनगुनाती है जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग झूम उठते हैं। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैपश्न में सोनी टीवी ने लिखा, “श्रेया जी की फेवरेट ताल से ताल मिला कर रही है सबको बेहाल।”

कौन है Indian Idol 15 की Mayuri

इस दौरान मयूरी बताती है कि उन्हें क्लासिकल म्यूजिक और क्लासिकल परफॉर्मेंस काफी पसंद है। वह कहती है कि “मुझे लगा कि मुझे ऑडिशन में अपना बेस्ट देना है और क्लासिकल म्यूजिक को मैं सेलिब्रेट करती हूं बिल्कुल भी डर नहीं लगा मुझे। मैंने अपनी परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय किया।”

Indian Idol 15 की Mayuri के ऑडिशन वीडियो का चला जादू

बता दे कि मयूरी क्लासिकल सिंगिंग को लेकर बहुत बड़ी दीवानी है और क्लासिकल सिंगिंग से ही ऑडिशन में सबको अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब हुई। ऑडिशन वीडियो को जारी करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा था कि “अपनी अद्भुत गायिकी के लिए मयूरी को बुलाया गया है इंडियन आइडल के मंच पर।” वहीं श्रेया घोषाल उनके परफॉर्मेंस को देखने के बाद हैरान रह गई और उन्होंने उनकी तारीफ में यहां तक कह दिया कि मयूरी के जरिए भारतीय क्लासिकल सिंगिंग को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है।

Indian Idol 15 को लेकर क्रेज देखना दिलचस्प

जहां तक इंडियन आईडल 15 की बात करें तो इस बार बादशाह, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी जज के तौर पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि यह सिंगिंग रियलिटी शो का लोगों के बीच किस कदर क्रेज दिखता है और कौन बनता है नेक्स्ट सिंगिंग सेंसेशन।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026