---Advertisement---

Indian Idol 15: आखिर कौन है वह लकी कंटेस्टेंट जिसने चुराया Badshah का दिल! Morni Song को साथ में गाने के लिए मजबूर हुए सिंगर

Indian Idol 15: बादशाह अपने ट्रेंडिंग सॉन्ग मोरनी पर इस कंटेस्टेंट के साथ अपनी आवाज से जादू चलाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो निश्चित तौर पर लोगों के लिए काफी खास है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आई यह सिंगर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2024 8:30 अपराह्न

Indian Idol 15
Follow Us
---Advertisement---

Indian Idol 15: रागिनी शिंदे इंडियन आईडल सीजन 15 (Indian Idol 15) की वह कंटेस्टेंट जो टॉप 15 से बाहर हो गई थी लेकिन बादशाह ने उन्हें शो में वापस लाने का फैसला लिया। वह बन गई टॉप 16 कंटेस्टेंट और ऐसे में वह काफी सुर्खियों में रही। दरअसल टॉप 15 में रागिनी को नहीं चुना गया था जिस वजह से सिंगर और रैपर काफी खफा हो गए थे। वहीं बाद में बादशाह ने टॉप 16 में रागिनी के लिए जगह बनाते हुए उनकी तारीफ की थी। हालांकि इस सबके बीच एक वीडियो सोनी टीवी ने शेयर किया है जिसमें रागिनी बादशाह के साथ ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘मोरनी‘ गाती हुई नजर आई है। आइए देखते हैं।

Indian Idol 15 में Badshah ने रागिनी शिंदे के साथ मचाया धमाल

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ऑफिशल ने लिखा, “बादशाह और रागिनी के पावरफुल Duo ने इंडियन आइडल के मंच पर आग लगा दी।” इस वीडियो में आप देखेंगे कि बादशाह हाल ही में रिलीज हुए गाने मोरनी को रागिनी के साथ गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। इस परफॉर्मेंस को बॉलीवुड डायरेक्टर सुभाष घई और विशाल ददलानी भी एंजॉय करते हुए नजर आते हैं।निश्चित तौर पर बादशाह को अपनी चहेती कंटेस्टेंट रागिनी के साथ परफॉर्मेंस देते हुए देख फैंसी क्रेजी हो गए हैं।

Indian Idol 15 में Badshah के परफॉर्मेंस को देख थिरक उठेंगे आप

बादशाह और रागिनी का यह मोरनी गाना सुनने के बाद आप भी थिरकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। निश्चित तौर पर इंडियन आइडल के मंच पर सुनामी मचाने में इस कंटेस्टेंट ने कोई कमी नहीं रहने दी है। ‘मोरनी’ गाने को वह जिस तरह ट्विस्ट देती है उसे देखने के बाद बादशाह भी इंप्रेस हो जाते हैं और वह भी गाना गाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस वीडियो को 38000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Indian Idol 15 कंटेस्टेंट रागिनी शिंदे का इतिहास शो में दिलचस्प

जहां तक बात करें रागिनी शिंदे की तो वह छत्रपति संभाजी नगर की है जो महाराष्ट्र में है। उनकी आवाज का जादू इंडियन आइडल की शुरुआत में काफी देखने को मिला लेकिन टॉप 15 में उन्हें जगह मिल नहीं सकी। वहीं बादशाह बगावत पर उतर आए थे तो स्पेशल अनाउंसमेंट के साथ टॉप 16 में उन्हें बुलाना पड़ा था। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि रागिनी शिंदे का आगे का सफर कैसा होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026