---Advertisement---

रफा पर इजराइल के एयरस्ट्राइक से फूट पड़ा Munawar Faruqui से लेकर Hina Khan जैसे भारतीय सितारों का दर्द, जानें कैसे

Munawar Faruqui से लेकर Hina Khan जैसे कई भारतीय सितारों ने रफा पर इजराइल द्वारा किये एयरस्ट्राइक और उससे हुई मौतों पर अपना दर्द दिखाया है। चलिए जानते हैं कैसे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 28, 2024 6:38 अपराह्न

Munawar Faruqui
Follow Us
---Advertisement---

Munawar Faruqui: 26 मई 2024 को रफा के रिफ्यूजी कैंप में इजराइल द्वारा की एयरस्ट्राइक हमले में करीबन 45 से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। और यही नहीं 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हैं, मरने वालों में ज्यादातर अहिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं। एयरस्ट्राइक हमले से हुई मौतों पर कई लोग अपना दुख जाहिर कर रहे थे यहीं अब मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) जैसे कई भारतीय सितारों ने भी इसपर अपना दुख जताया है। चलिए जानते हैं कैसे?

फिलिस्तीन के लिए उमड़ा Munawar Faruqui का दर्द

हाल में मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो डाली है, जिसपर इजराइल द्वारा की एयरस्ट्राइक से मरे लोग और उससे हुए नुकसान लिखे हुए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन ने रफा के लिए अपना दुख जाहिर किया और इस पोस्ट पर एक टूटते हुए दिल की इमोजी लगाई।

हिना खान

हिना खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आग में झुलसते लोगों की एक वीडियो डाली जिससे वह इजराइल द्वारा की एयरस्ट्राइक के खिलाफ आवाज उठाती और अपना दुख जाहिर करती नजर आईं।

आयशा खान

Bigg Boss 15 से अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान ने भी इजराइल द्वारा की एयरस्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाई और एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में मरे हुए बच्चे और लोग कफ़न में लिपटे नजर आ रहे हैं।

जैस्मिन भसीन

अली गोनी की गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इजराइल द्वारा की एयरस्ट्राइक के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है जिसमें उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की और रफा को सपोर्ट करती दिख रही हैं।

सना खान

इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी सना खान एयरस्ट्राइक के खिलाफ अपनी आवाज और रफा को सपोर्ट करने मैदान में उतर गई हैं। यहीं एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट से अपना रिएक्शन दिया है।

दीया मिर्ज़ा

दीया मिर्ज़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और उन्होंने भी एक दुखद पोस्ट के जरिए इजराइल का विरोध किया और रफा का सपोर्ट करती दिखीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026