---Advertisement---

Inspector Avinash: रणदीप हुड्डा संग एक्टिंग में करियर आजमाने आया ‘राधे मां’ का बेटा, नहीं मिली कामयाबी तो करेंगे ये काम

Inspector Avinash: धर्मगुरु राधे मां आस्था की मूल प्रतीक हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों में अलग ही जोश और सुकून देखने को मिलता है। यह बात सच है कि राधे मां अपनी आस्था से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधे मां का असली बेटा हरजिंदर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Inspector Avinash: धर्मगुरु राधे मां आस्था की मूल प्रतीक हैं जिनका नाम सुनते ही लोगों में अलग ही जोश और सुकून देखने को मिलता है। यह बात सच है कि राधे मां अपनी आस्था से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधे मां का असली बेटा हरजिंदर सिंह एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए आ चुके हैं। जी हां, धर्मगुरु का बेटा रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आ रहे हैं। अब तक इस सीरीज के 6 एपिसोड्स रिलीज किए गए हैं और लोग आगे एपिसोड्स के लिए इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हरजिंदर इस सीरीज में काम करने के बारे में बात करते नजर आए।

इस रोल में नजर आ रहे हैं हरजिंदर सिंह

इस वेब सीरीज को लेकर हरजिंदर काफी चर्चा में हैं और राधे मां के बेटे होने की वजह से उन्हें खूब पॉपुलरिटी मिली है। हरजिंदर की बात करें तो इस सीरीज में वह एसटीएफ अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह रणदीप हूड्डा के साथ काम कर काफी खुश हैं और वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें यह मौका दिया गया। हरजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें एसटीएफ अधिकारी का किरदार निभा कर काफी खुशी मिल गई है। इस फिल्म की कहानी यूपी में हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं इस दौरान उन्हें किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है यही है फिल्म की कहानी।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

एक्टिंग के बाद यह है प्लान B

फिलहाल इस सीरीज को काफी प्यार मिल रहा है और यह काफी चर्चा में है। अगर हरजिंदर सिंह की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ड्रीम गर्ल जैसी फिल्म में नजर आने के बाद भी उनके काम को लाइमलाइट नहीं दिया गया लेकिन अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म इंस्पेक्टर अविनाश में काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस पर उन्हें लोगों से प्यार मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें प्यार नहीं मिलता तो वह एक्टिंग को छोड़ अपने फैमिली बिजनेस को ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा बी प्लान भी तैयार है लेकिन एक्टिंग में अपना दम आजमाना चाहते हैं। बाकी भगवान की कृपा है।

यहां देख सकते हैं वेब सीरीज

इस वेब सीरीज में उर्वशी रौतेला के अलावा बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा भी हैं। इस सीरीज को लेकर पिछले लंबे समय से बज बना हुआ था और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सीरीज के अब तक 6 एपिसोड्स जारी किए गए हैं वहीं अगर आप भी इसे इंजॉय करना चाहते हैं तो आप जियो सिनेमा पर फ्री में घर बैठे देख सकते हैं। इसमें रणदीप हुडा की अदाकारी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है कि आखिर क्यों वह इंडस्ट्री के जान हैं।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026