---Advertisement---

International Yoga Day 2024: टॉप 5 योग आसन जो मलाइका अरोड़ा को फिट रखने में है मददगार, टोंड फिगर के लिए आप भी लें इंस्पिरेशन

International Yoga Day 2024: मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हर बार चर्चा में रहती है और ऐसे में आइए जानते हैं उनके टॉप 5 योगासन जिससे वह रखती हैं खुद को फिट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2024 12:52 अपराह्न

International Yoga Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

International Yoga Day 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक फिटनेस फ्रीक है और वह अपनी टोंड फिगर से लोगों को दीवाना बना देती है। 50 की उम्र में भी मलाइका रोजाना योग करना बिल्कुल नहीं भूलती है और यही वजह है कि वह लोगों को फिटनेस गोल देती हुई दिखाई देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा के पांच योगासन जो उन्हें परफेक्ट रखने के लिए है बेस्ट। इन योग को मलाइका अपने रूटीन में शामिल करती है और ऐसे में वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है। International Yoga Day 2024 21 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर आप भी इन 5 योगासन को फॉलो कर सकते हैं।

सर्वांगासन

मलाइका अरोड़ा के फेवरेट योगासन की बात करें तो वह सर्वांगासन करना बिल्कुल भी नहीं भूलती। है इसके लिए पैरों को ऊपर उठाती है। उनका यह योगासन काफी फायदेमंद है।

फायदे- इस योगासन को करने से थायराइड की समस्या कम हो जाती है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। त्वचा की रंगत निखरने लगती है।

पद्मबालासन

मलाइका अरोड़ा खुद को स्ट्रेस फ्री और पेन फ्री रखने के लिए इस योगासन को करती हैं और जाहिर तौर पर यह उनकी फिटनेस का एक बहुत बड़ा राज है।

फायदे- इसे करने से आपकी पीठ और पेट में दर्द की समस्या के साथ थकान, एंजायटी और स्ट्रेस भी दूर होगा।

सेतुबंधासन

मलाइका अरोड़ा सेतुबंधासन योग को भी अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं और यह उनकी टोंड फिगर का बहुत बड़ा राज है। सेतुबंधासन से वह अपने परफेक्ट कर्व्स को भी मेंटेन रखती है।

फायदे- इस योगासन को करने के फायदे के बारे में बात करें तो यह उनकी पीठ, हिप्स को स्ट्रांग बनाता है और यह दिमाग को शांत करने और स्ट्रेस फ्री करने के लिए भी फायदेमंद है।

कपोतासन

मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए यह योगा भी करती हैं और वह इसके लिए काफी फोकस नजर आती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें फैंस को दीवाना बना देती है।

फायदे- योगासन के फायदे की बात करें तो इससे पैरों के मसल्स मजबूत होते हैं और जोरो के दर्द की छुट्टी होती है।

नौकासन

मलाइका अरोड़ा इस योग यानी नौकासन को भी करती हैं और यह उनकी फिटनेस का बहुत बड़ा राज है। इससे खुद को टोंड रखती है और इससे उनकी चर्बी कम होती है।

फायदे- यह आपके मन और बॉडी को बैलेंस करने में मददगार है। इसके अलावा पैरों की मजबूती और फ्लैक्सिबल बनाने के लिए भी फायदेमंद है। यह फैट बर्न करने के लिए बेहतर उपाय है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026