---Advertisement---

IPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे ‘बड़े मियां छोटे मियां’, डांस फ्लोर पर अक्षय और टाइगर लगाएंगे आग

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज कुछ ही देर में होने वाला है और ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे और नामी चेहरे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाने वाले हैं। इस लिस्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार्स टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है उनका एक जबरदस्त ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 6:35 अपराह्न

IPL 2024
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज कुछ ही देर में होने वाला है और ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे और नामी चेहरे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाने वाले हैं। इस लिस्ट में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार्स टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है उनका एक जबरदस्त परफॉर्मेंस ओपनिंग सेरेमनी में देखने को मिलेगा। लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों समा बांधते हुए नजर आएंगे। एंटरटेन और डांस के मामले में दोनों ही सितारों का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी निश्चित तौर पर खास है।

धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

आईपीएल की शुरुआत आरसीबी वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाली है। वहीं फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल आईपीएल स्पोर्ट्स लवर के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। मिली जानकारी के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के अलावा ए आर रहमान, सोनू निगम की सुरीली आवाज भी सुनने को मिलेगी और ये सितारे समा बांधते हुए नजर आएंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि डांस के मामले में टाइगर श्रॉफ का कोई जवाब नहीं है और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी हिट है।

कब और कहां देख सकते हैं लाइव परफॉर्मेंस

आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरिमनी 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। आप इसे स्टार्स स्पोर्ट्स पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन जिओ सिनेमा पर इस मैच को आप इंजॉय कर सकते हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जबरदस्त डांस से तड़का लगाने वाले हैं और ऐसे में अक्षय और टाइगर के फैंस को तोहफा मिलने वाला है। गौरतलब है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है। ईद के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज तारीख 10 अप्रैल 2024 है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026