---Advertisement---

क्या धमेंद्र की तरह Amitabh Bachchan की बीमारी को बनाया जा रहा तमाशा? जानें बिग बी की ताजा अपडेट हेल्थ

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर किसी को टेंशन में डाल दिया है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो इसकी सच्चाई जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2026 11:03 पूर्वाह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan:  अभी हालहि में 24 नबंबर 2025 को सुपरस्टार धमेंद्र का निधन हुआ था। मौत से पहले वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान उनकी हेल्थ को लेकर काफी फेक खबरें फैली थीं। जिसके कारण परिवार ने मीडिया को जमकर लताड़ा था। लेकिन अब कुछ ऐसा ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी हो रहा है। दरअसल, उनके नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की झूठी खबर को फैला दिया गया है। जिसके कारण फैंस काफी टेंशन में आ गए। लेकिन अब एक्टर की खराब हेल्थ की सच्चाई सामने आ गई है।

Amitabh Bachchan के एडमिट होने की खबर निकली फेक

आपको बता दें, 83 साल के अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मंगलवार को आयी थी। जैसे ये न्यूज फैली वैसे ही फैंस के बीच सनसनी मच गई। खबरों में कहा जा रहा था कि, एक्टर 16 मई 2026 से ही मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन ऐसा नहीं है। वो इस दिन सिर्फ अपना रुटीन चेकअप कराने हॉस्पिटल गए थे। अफवाहों में यहां तक दावा किया गया है कि, पिता को देखने उनका बेटा अभिषेक बच्चन भी अस्पताल पहुंचा।
खबरो की मानें तो इसकी जानकारी सबसे पहले बॉलीवुड को कवर करने वाले पत्रकार विक्की ललवानी ने दी थी। शानिवार को अमिताभ बच्चन को कार चलाते हुए भी देखा गया था। फिलहाल वो बिल्कुल ठीक हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार  अमिताभ बच्चन किस बीमारी से जूझ रहे

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को कुली फिल्म के समय पेट में चोट लगी थी। इसके इलाज के दौरान उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी हो गई। खबरों की मानें तो एक्टर को पेट की टीबी भी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जाता है कि, एक्टर को हेपेटाइटिस बी भी हो गया है। उनका सिर्फ 75 फीसदी लीवर ही काम करता है।  83 की उम्र में अमिताभ बच्चन कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज करा रहे हैं। फिलहाल एक्टर ठीक हैं और घर पर ही  मौजूद हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026