---Advertisement---

Shraddha Kapoor: क्या शुरू होने से पहले की खत्म हो गई “स्त्री 2” फेम श्रद्धा की प्रेम कहानी? जानें यहां

बीते कुछ महीनों से Shraddha Kapoor अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं थीं। यहीं अब एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, चलिए जानते हैं क्या उनकी लवस्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 5, 2024 2:48 अपराह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जैसे कि, बीते कुछ दिनों से श्रद्धा अपनी अपकमिंग फिल्म “स्त्री 2” को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि, एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया है। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

क्या शुरू होने से पहले की खत्म हो गई Shraddha Kapoor की लवस्टोरी?

बीते कुछ महीनों से एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। यही नहीं कई बार श्रद्धा को रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल के साथ स्पॉट किया गया जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि, दोनों का रिश्ता काफी अच्छा है और लंबे समय तक चलेगा। यहीं अब लगता है ऐसा नहीं होगा, दरअसल अब एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। बता दें श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि, श्रद्धा ने राहुल के साथ-साथ उनकी बहन को भी अनफॉलो कर दिया है। और इस सब के चलते हर कोई यह अंदाजा लगा रहा है कि, श्रद्धा की प्रेम कहानी परवान चढ़ने से पहले ही खत्म हो गई। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इसपर कोई खुलासा नहीं किया है।

फिल्म के प्रोमोशन में लगी हैं एक्ट्रेस

इन दिनों एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म “स्त्री 2” के प्रोमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। बता दें, एक्ट्रेस फिल्म का प्रमोशन लाल कपड़े पहनकर कर रही हैं क्योंकि, यही फिल्म की थीं है। श्रद्धा को कभी किसी इवेंट में फिल्म को प्रमोट करते देखा जाता है तो, कभी किसी इंटरव्यू के जरिए।

कब रिलीज हो रही है स्त्री 2?

बात की जाए फिल्म के रिलीज डेट की तो, आपको बता दें जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है हर कोई फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गया है और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो, बताते चलें फिल्म को 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026