---Advertisement---

Trisha Krishnan और Suriya की फिल्म Karuppu क्या सच में ब्लॉकबस्टर है? जानें फर्स्ट रिव्यू

Karuppu Movie Review:  विवाद के बाद सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पा को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को पहले दिन ऑडियंस का बहुत अच्छा रिस्पोंस देखने को मिल रहा है। यहां जानें फर्स्ट रिव्यू ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Karuppu Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Karuppu Movie Review:  कर्ज से जुड़े आर्थिक कारणों से जूझ रही सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू को पहले 14 मई की सुबह 9 बजे रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों के चलते ये टल गई। पूरे दिन फैंस इंतजार करते हैं। क्योंकि, तृषा कृष्णन तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कही जाती हैं। ऐसे में हर किसी की नजर इस फिल्म पर थी। फाइनली इसे 15 मई को रिलीज कर दिया गया है। करुप्पू  फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आ गए है। इस मूवी को लेकर जितनी ट्रोलिंग हुई अब उतनी ही तारीफ भी हो रही है। ऑडियंस इस फिल्म की काफी तारीफ कर रही है। इस वीकेंड अगर आप करुप्पू फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो ऑडियंस की राय जान लीजिए।

करुप्पू फिल्म की रिव्यू में छा गए  साउथ एक्टर  सूर्या

Movie Tamil  नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिसमें करुप्पू फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा गया है कि,
‘करुप्पू में वेरप्पा के गाने वाला सीक्वेंस वाकई शानदार था। वेरप्पा वाला पल और इंटरवल का सीन बिल्कुल अप्रत्याशित था। सूर्या का अभिनय वेरप्पा लेवल का था।’

 

‘करुप्पू सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह भावनाओं, शक्ति और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरा एक अनुभव है’

Girish नाम के यूजर ने साउथ फिल्म करुप्पू मूवी का फर्स्ट रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, ‘करुप्पू = धमाकेदार ब्लॉकबस्टर। इस फिल्म को 5 स्टार दिए गए हैं। फैंन ने लिखा,   ‘करुप्पू में  सूर्या ने अपने सबसे दमदार और प्रभावशाली अवतारों में से एक पेश किया है… फिल्म में गहरी भावनाएं, जनमानस को प्रेरित करने वाले भाव, सशक्त संवाद और एक रोमांचक पटकथा है जो शुरू से अंत तक जोश बनाए रखती है। एक्शन, भावनाओं और सशक्त कहानी का एक बेहतरीन मिश्रण, यह ऐसी फिल्म है जिसे प्रशंसक वर्षों तक याद रखेंगे। सूर्या की पर्दे पर उपस्थिति, अंदाज़ और अभिनय बेमिसाल है।करुप्पू सिर्फ एक फिल्म नहीं है… यह भावनाओं, शक्ति और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों से भरा एक अनुभव है।’

 

करुप्पू फिल्म को देख झूम उठी ऑडियंस

𝗖𝗜𝗡𝗘𝗠𝗔 𝗨𝗡𝗖𝗘𝗡𝗦𝗢𝗥𝗘𝗗 एक्स हैंडल की तरफ से करुप्पा फिल्म के जबरदस्त रिस्पोंस की वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें फैंस इंटरवेल के बाद फिल्म को देख काफी जोश के साथ झूम रहे हैं।

 

सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पा  फिल्म की जबरदस्त बुकिंग

தமிழ் नाम के एक्स हैंडल से फिल्म की ताबड़तोड़ बुकिंग की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि,  कैसे ये साउथ फिल्म बुक माए शो के जरिए सभी भाषाओं में 25000 प्रति घंटे की रफ्तार से बुक की जा रही है।

सूर्या, तृषा कृष्णन  की करुप्पू फिल्म  की कहानी, स्टोरीकास्ट और  बजट 

करुप्पू फिल्म को आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनाया गया है। ये कहानी कोर्ट रुम के ईर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब बदलती है जब एक वकील के शरीर में लोक देवता की आत्मा घुस जाती है। इसके बाद परेशान लोगों को न्याय दिलाने के लिए वो जंग लड़ता है। फिल्म में फैंटेसी, थ्रिलर और सुपरहीरो की स्टोरी देखने को मिलेगी। मूवी में सूर्या, तृषा कृष्णन , योगी बाबू और नट्टी सुब्रमण्यम जैसे बड़े सितारे हैं। इस फिल्म का बजट 140 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। खबरों की माने तो इसके ओटीटी राइट्स 110 करोड़ के आस-पास बिके हैं। फिल्म के रिव्यू बहुत अच्छे हैं। अब ये बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पती है? इसके बार में ऑपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद ही पता चलेगा।इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। इसे बहुत जल्द हिंदी भाषा में रिलीज किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Kangana Ranaut

जून 9, 2026

Esha Deol

जून 9, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 4

जून 9, 2026

Ranveer Singh

जून 9, 2026