Ishita Dutta and Vatsal Sheth: टीवी एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ हाल ही में पेरेंट्स बने हैं और दोनों ने बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। वहीं अब एक्ट्रेस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और पहली बार उनका झलक देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इशिता पर्पल एथनिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति वत्सल सेठ कैजुअल लुक में अपने बेटे के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान बेबी बॉय का चेहरा तो नजर नहीं आया लेकिन पेरेंट्स के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और न्यू बोर्न बेबी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
न्यू बोर्न बेबी के साथ पोज देते दिखे Ishita Dutta और Vatsal Sheth, इस हाल में नजर आई एक्ट्रेस
