---Advertisement---

Israel Hamas War: बच्चों के सामने एक्ट्रेस की बहन और जीजा का कत्ल, अब नागिन फेम ने किया यह बड़ा दावा

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में एक्ट्रेस मधुरा नायक की बहन और उनके जीजा का कत्ल कर दिया गया है जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी सदमे में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है और यह भी बताया है कि धर्म के नाम पर उन्हें और उनके परिवार को धमकियां और नफरत मिल रहे हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 11, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel Hamas War: इजराइल और फिलीस्तीन के बीच जंग जारी है और इसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। यहां बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फंस गई थी वहीं अब एक और एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नागिन फेम मधुरा नायक की जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनकी फैमिली से दो सदस्यों की सरेआम हत्या कर दी गई है। यह समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल का है। उन्होंने अपने दो सदस्यों को खो दिया है वहीं एक्ट्रेस ने अपने दुख को वीडियो शेयर कर बताया है। इस सब के बीच वह और दावे करती नजर आई।

एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में मधुरा ने कहा, “इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में उनकी बहन और जीजा की निर्मम हत्या कर दी गई है। मैं मधुरा नायक भारतीय मूल की यहूदी महिला हूं। हम भारत में सिर्फ 3000 बचे हैं। 7 अक्टूबर से 1 दिन पहले हमारे परिवार ने एक बेटी और एक बेटे को खो दिया। मेरी कजिन ओडाया और उनके पति को दो बच्चों के सामने बेदर्दी से हत्या कर दी गई है। मैं और मेरा परिवार जिस दुख से गुजर रहे हैं उसे शब्दों में बयां कर पाना वाकई काफी मुश्किल है। इजराइल आज दर्द में है और हमास की आग में बच्चों से लेकर महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं।”

यहूदी होने की वजह से किया जा रहा टार्गेट

एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि “खुद को बचाना आतंकवाद नहीं है और मैं किसी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं करती हूं। कल मैं अपनी बहन और उनके पति के साथ बच्चों की तस्वीरें शेयर की थी ताकि दुनिया दर्द को देख सके। मैं यह देखकर हैरान हूं कि फिलीस्तीन प्रोपेगेंडा कैसे चलाया जा रहा है। मुझे यहूदी होने के चलते शर्मिंदा किया जा रहा है और इसकी वजह से टारगेट भी किया गया। मैं सिर्फ अपने चाहने वालों को अपनी फिलिंग्स बताना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतने समय तक प्यार दिया है।”

परिवार को मिल रही है धमकी

इतना ही नहीं इस बारे में एक्ट्रेस मीडिया इंटरव्यू में भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “यह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है क्योंकि परिवार के सदस्य के बीच मातम पसरा हुआ है। मेरा परिवार सुरक्षित नहीं है इसलिए हमारी सुरक्षा की प्रार्थना करें।” उन्होंने कहा, “हम सभी बहुत डरे हुए हैं क्योंकि मेरी फैमिली को धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं।” गौरतलब है कि हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया भर में खौफ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment