---Advertisement---

Deepika Padukone ही नहीं आम महिलाओं को भी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में होती हैं ये 5 समस्याएं, डॉक्टर से जानें कारण

Deepika Padukone: प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में दीपिका पादुकोण की तरह ही कई आम महिलाएं पैरों में सूजन, पीठ दर्द, बार-बार यूरिन, सीने में जलन और अनिद्रा जैसी चुनौतियों का सामना करती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, यह शरीर में होने वाले बदलावों के कारण होता है, जिन्हें सही देखभाल से ठीक किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2026 2:02 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही है। इसीलिए एक्टर रणवीर सिंह के घर में खुशी का माहौल है। इस बीच दीपिका ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए वो बता रही हैं कि, गर्भावस्था के आखिरी के तीन महीनों में महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में शरीर पर अत्यधिक दबाव के कारण बार-बार पेशाब आना सहित तमाम सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Deepika Padukone
Picture Credit: इंस्टाग्राम

Deepika Padukone  की तरह थर्ड ट्राइमेस्टर में महिलाओं को कौन सी समस्याएं होती हैं?

जानी-माने महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज पहलाजानी के अनुसार, दीपिका पादुकोण की तरह गर्भावस्था के 28वें सप्ताह से 40वें सप्ताह तक को तीसरा ट्राइमेस्टर कहा जाता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Dr Neeraj Pahlajani

इस दौरान बच्चे का वजन बढ़ने से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे पैरों में खून इकट्ठा होने लगता है और सूजन बढ़ने लगती है। आराम करने पर ये ठीक हो जाता है। इसीलिए लगातार या लंबे समय तक खड़े रहने और चलने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पैरों को नहीं लटकाना चाहिए।

बार-बार यूरिन का आना

बड़ा पेट होने के कारण सोने के लिए सही पोजीशन नहीं मिल पाना और रात में बार-बार यूरिन के लिए उठना नींद को खराब करता है । इसीलिए सोने जाने से ठीक 1-2 घंटे पहले पानी या कोई भी लिक्विड पीना बंद कर दें।

एसिडिटी की समस्या

प्रेग्नेंसी के कारण लगातार बढ़ता हुआ पेट के ऊपरी हिस्से पर दबाव डालता है, जिससे डकार आना और एसिडिटी की शिकायत बढ़ जाती है। इसके लिए हैवी मील से बचें और थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।

पेशाब करने में परेशानी

बच्चे का सिर नीचे की तरफ आने से वह पेशाब की थैली पर लगातार जोर देता है। जिसके कारण पेशाब करते हुए परेशानी हो सकती है। अगर पेशाब करते समय दर्द या जलन नहीं है, तो यह पूरी तरह नॉर्मल है ।लेकिन अगर ऐसा हो रहा तो डॉक्टर को दिखाएं।

थर्ड ट्राइमेस्टर में पेट में खुजली

प्रेग्नेंसी के बढ़ते दिनों के साथ पेट पर खुजली और निशान पड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखें ।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Renu Dhariyal

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026