---Advertisement---

जेल जाना क्यों चाहते हैं Rajpal Yadav ? दिल्ली हाई कोर्ट से की चौंकाने वाली मांग

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था, जो ब्याज समेत 9 करोड़ से अधिक हो गया है। कोर्ट के बार-बार कहने के बाद भी एक्र पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण अब उन्हे 3 महीने की सजा सुनाई गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2026 11:46 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 11, 2026 12:29 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav:  बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें पैसे ना चुकाने के कारण फिर से 3 महीने की सजा सुनाई है। कोर्ट की तरफ से एक्टर को फटकार भी लगाई गई है।  ऐसे में राजपाल यादव का बयान आया है। खबरों की मानें तो कॉमेडियन ने कोर्ट से साफ शब्दों में कहा है कि, वो जेल 5 बार चले जाएंगे लेकिन पैसे नहीं चुकाएंगे। ये मामला 9 करोड़  के चेक बाउंस  से जुड़ा हुआ है।

Rajpal Yadav चेक बाउंस मामले में जेल जाने को तैयार

‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से पैसों के लेने-देने के कारण राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा राजपाल यादव पर  कोर्ट के द्वारा गाज गिराई है। राजपाल यादव को सभी 7 मामलों में 3-3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। लेकिन एक्टर को सिर्फ 3 ही महीने जेल में रहना होगा। राजपाल यादव की पत्नी पर भारी जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हर एक मामले में शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ देने का आदेश दिया गया है। ये रकम 7.35 करोड़  के आस-पास है। वहीं, राज्य को 25,000 का जुर्माना भी देना होगा।

राजपाल यादव से दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 2 महीने का समय भी दिया है।  लेकिन राजपाल यादव कर्ज की कोई रकम याचिकाकर्ता को नहीं देना चाहते हैं।दिल्ली हाई कोर्ट की मानें तो ‘राजपाल यादव ने अदालत को बताया कि वह ‘शिकायतकर्ता को कोई रकम देने को तैयार नहीं हैं और पैसे लौटाने के बजाय पांच बार जेल जाना पसंद करेंगे।’ वहीं, हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की  ‘प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट’ के तहत रिहाई की याचिका को ठुकरा दिया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 25, 2026

Kiara Advani

अगस्त 25, 2026

Emraan Hashmi

अगस्त 25, 2026

Deepika Padukone

अगस्त 25, 2026

Toxic

अगस्त 25, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 11

अगस्त 25, 2026